सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स
Tata Nexon EMI Offer 2025: अगर आप एक ऐसी SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं जो बजट में भी फिट बैठे और फीचर्स में भी समझौता न करना पड़े, तो Tata Nexon आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है। बता दें कि कंपनी की यह पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV अब आसान EMI विकल्पों के साथ काफी सुलभ हो चुकी है।
Tata Nexon क्यों है भारत की पसंदीदा SUV?
Tata Nexon को लोग इतना पसंद क्यों करते हैं, इसकी वजह इसके दमदार फीचर्स और सुरक्षित ड्राइव है। इसमें मिलने वाला पैनोरमिक सनरूफ, JBL का प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम, आरामदायक सीटें, आधुनिक डैशबोर्ड और चौड़ा इंटीरियर इसे अपनी श्रेणी में खास बनाते हैं। खास बात है कि यह SUV प्रीमियम अहसास देने वाली कुछ चुनिंदा गाड़ियों में आती है।
सेफ्टी की बात करें तो Tata Nexon को 5 स्टार BNCAP सुरक्षा रेटिंग मिली है, जिसमें 6 एयरबैग, ESP, तेज रफ्तार पर स्थिरता और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर शामिल हैं। गौरतलब है कि बढ़ते हादसों के बीच लोग अब सुरक्षित गाड़ियों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं और ऐसे में नेक्सॉन एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है।
ये भी पढ़ें: 461km Range वाली Electric SUV पर 1.25 लाख की तगड़ी छूट! साल खत्म होने से पहले जानिए पूरा ऑफर
बता दें की Tata Motors ने नवंबर 2025 के सेल्स आंकड़ों में Hyundai और Mahindra दोनों को पछाड़कर अपनी जगह India’s No. 2 कार ब्रांड के तौर पर पक्की कर ली है। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ Nexon का है, जो पेट्रोल, डीजल, CNG और EV, चारों फ्यूल ऑप्शन में मिलती है।
यही वजह है कि ग्राहकों की पसंद लगातार Nexon की ओर झुक रही है और Tata Motors की पकड़ भारतीय बाजार में और मजबूत होती जा रही है।
Tata Nexon Smart Plus बेस मॉडल में क्या मिलता है?
Tata Nexon के स्मार्ट प्लस बेस मॉडल में कंपनी ने 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो लगभग 118 Bhp की ताकत पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो ARAI के हिसाब से यह करीब 17.44 Kmpl तक चल जाती है, जिससे ये रोजाना चलाने वालों के लिए बढ़िया SUV साबित होती है।
इसमें LED हेडलैम्प, 6 एयरबैग, ESP, मैनुअल गियरबॉक्स और जरूरी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। भले ही यह बेस मॉडल है, लेकिन अपने सेगमेंट में मिलने वाले फीचर्स इसे काफी आकर्षक और वैल्यू फॉर मनी विकल्प बना देते हैं।
ये भी पढ़ें: इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा
Tata Nexon EMI Offer 2025: सिर्फ ₹10,000 की मासिक किस्त पर SUV घर लाएं
अगर आप कम बजट में अपनी पहली SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tata Nexon का नया ऑफर (Nexon EMI Offer 2025) आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि कंपनी के फाइनेंस प्लान के तहत Nexon को आप करीब ₹10,000 की मासिक किस्त देकर घर ला सकते हैं।
इसका बेस मॉडल लगभग ₹9 लाख ऑन-रोड से शुरू होता है, और अगर आप ₹3 लाख का डाउन पेमेंट देकर ₹6 लाख का लोन 10% ब्याज दर पर 7 साल के लिए लेते हैं, तो EMI करीब इतनी ही आती है। हालांकि यह राशि आपके शहर, बैंक और लोन अवधि के हिसाब से थोड़ी बदल सकती है।
ये भी पढ़ें: Mahindra के इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ₹3.80 लाख तक सस्ते में खरीदने का मौका
खास बात है कि Nexon शहर की स्मूथ ड्राइविंग से लेकर हाईवे की स्पीड तक हर जगह अच्छा परफॉर्म करती है, इसलिए ₹10,000 EMI वाला यह प्लान उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम बजट में भरोसेमंद और फैमिली-फ्रेंडली SUV चाहते हैं।
