Tata Power का चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन,कमाई में 16.5% का उछाल,₹1,043 करोड़ हुवा मुनाफा
Tata Power Q4 Results 2025: देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Tata Power Q4 Results 2025 के अनुसार कंपनी ने ₹1,043 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही ₹895 करोड़ की तुलना में 16.5% अधिक है।
Tata Power Q4 Results 2025: Revenue और EBITDA में जबरदस्त उछाल
मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में टाटा पावर की कुल राजस्व आय ₹17,096 करोड़ रही, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में ₹15,847 करोड़ थी। यह 8% की वृद्धि दर्शाती है।
ये भी पढ़ें: महंगे हुए घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम
वहीं, कंपनी का EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास से पूर्व आय) 39.2% की वृद्धि के साथ ₹3,245.4 करोड़ हो गया। टाटा पावर ने इस वृद्धि का श्रेय अपने बेहतर परिचालन प्रदर्शन और ऊर्जा वितरण में सुधार को दिया है।
FY25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर डिविडेंड
कंपनी के निदेशक मंडल ने FY25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह प्रस्ताव 4 जुलाई 2025 को होने वाली 106वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा
स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और नई परियोजनाओं की शुरुआत
Tata Power Q4 Results 2025 के अनुसार कंपनी की 1,000 मेगावाट भिवपुरी पंपड हाइड्रो परियोजना को सभी जरूरी स्वीकृतियाँ मिल चुकी हैं। इसका निर्माण कार्य FY26 की पहली छमाही में शुरू होगा और इसे अगस्त 2028 तक चालू करने की योजना है। इसके साथ ही, 1,800 मेगावाट शिरावता परियोजना पर कार्य इसी वर्ष के अंत तक आरंभ होगा और 2030 तक इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
भूटान में 600 मेगावाट की परियोजना पर काम शुरू
टाटा पावर ने भूटान में 600 मेगावाट खोरलोछू हाइड्रो प्रोजेक्ट का काम भी आरंभ कर दिया है। यह प्रोजेक्ट 5 GW की क्लीन एनर्जी साझेदारी का हिस्सा है, जिससे क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
बिजली आपूर्ति और हरित ऊर्जा में टाटा पावर का योगदान
FY25 में टाटा पावर ने अपने विविध ऊर्जा स्रोतों से 64.7 बिलियन यूनिट बिजली ग्रिड को और डिस्कॉम्स के माध्यम से 47 बिलियन यूनिट उपभोक्ताओं को आपूर्ति की। इससे देश की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में कंपनी की अहम भूमिका रही।
Rooftop Solar और Manufacturing में बड़ी उपलब्धियां
FY25 में टाटा पावर ने 1 GW से अधिक की नवीकरणीय क्षमता जोड़ी और FY26 में 2 GW का लक्ष्य रखा है। कंपनी की रूफटॉप सोलर योजना ने भी गति पकड़ी है, जिसमें 1.5 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन और 3 GW की कुल क्षमता शामिल है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित संयंत्र से 3,291 MW मॉड्यूल और 846 MW सेल्स का निर्माण किया गया।
14 मई को Tata Power के share BSE पर 2.2% की बढ़त के साथ ₹398.05 पर बंद हुआ। CEO प्रवीर सिन्हा ने कहा, “FY25 टाटा पावर के लिए ऐतिहासिक रहा, हमने पहली बार ₹5,000 करोड़ से अधिक का सालाना शुद्ध लाभ अर्जित किया है।”
ये भी पढ़ें: भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं कनाडा की नई विदेश मंत्री, जानिए उनके जीवन, करियर और नई जिम्मेदारियों के बारे में
उन्होंने बताया कि लगातार 22 तिमाहियों से लाभ में वृद्धि हो रही है। FY25 की चौथी तिमाही में ओडिशा डिस्कॉम्स का मुनाफा तीन गुना बढ़ा, और पूरे वर्ष में 43% की वृद्धि दर्ज की गई।
भारत की ऊर्जा क्षेत्र में सबसे मजबूत कंपनियों में से एक
Tata Power Q4 Results 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टाटा पावर भारत की ऊर्जा क्षेत्र की सबसे मजबूत कंपनियों में बनी हुई है। अपने शेयर प्रदर्शन (Tata Power share), हरित ऊर्जा निवेश और स्थिर लाभ के कारण टाटा पावर निवेशकों और ऊर्जा उपभोक्ताओं दोनों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुकी है।