₹13.29 लाख में Tata Safari पेट्रोल, खरीदने से पहले जानें बेस वेरिएंट के फीचर्स, इंजन और सेफ्टी डिटेल

₹13.29 लाख में Tata Safari पेट्रोल, खरीदने से पहले जानें बेस वेरिएंट के फीचर्स, इंजन और सेफ्टी डिटेल

Tata Safari Petrol Base Variant: अगर आप एक ऐसी 7-सीटर SUV की तलाश में हैं जो दमदार हो, सुरक्षित हो और पेट्रोल इंजन के साथ आए, तो Tata Motors ने आपके लिए बड़ा दांव खेला है। बता दें की BS6 Phase-2 के बाद डीज़ल के मुकाबले पेट्रोल SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Tata Motors ने भारत में Safari Petrol को पेश किया है। ऐसे में आइए जानते है इस गाड़ी की पूरी डीटेल जो फैमिली कार खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है।

Tata Safari पेट्रोल का इंजन और परफॉर्मेंस

टाटा सफारी पेट्रोल में कंपनी का नया 1.5 लीटर हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इस बड़ी एसयूवी को ताकत और स्मूद ड्राइविंग दोनों देता है। बता दें कि यह इंजन 168 हॉर्स पावर की दमदार ताकत और 280 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है, जिससे शहर हो या हाईवे, गाड़ी चलाने में कोई कमी महसूस नहीं होती।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स

इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जो ड्राइव को बेहतर कंट्रोल देता है, वहीं 50 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी के सफर में राहत देता है। गौरतलब है कि यह पेट्रोल इंजन BS6 फेज-2 मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे न सिर्फ प्रदूषण कम होता है बल्कि लंबे समय में मेंटेनेंस और ओनरशिप भी आसान और किफायती बनती है।

बेस वेरिएंट में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

हालाकी यह टाटा सफारी पेट्रोल का बेस वेरिएंट है, फिर भी इसमें रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील, Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लाइट, 4 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे बाहर से प्रीमियम लुक देती हैं।

अंदर की बात करें तो फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रोशनी वाला लोगो स्टीयरिंग व्हील, सभी पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं सफर को आरामदायक बनाती हैं।

सेफ्टी के मामले में कोई समझौता नहीं

सेफ्टी के मामले में टाटा सफारी को भारत एनकैप से पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही टाटा 3 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी देती है, जो इसे फैमिली कार खरीदारों के लिए और भरोसेमंद बनाती है।

ये भी पढ़ें: ₹13.89 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XUV 3XO EV, जानें रेंज, वेरिएंट और फीचर

बेस वेरिएंट में कीन फीचर्स की है कमी?

अगर सीधी और साफ बात करें तो टाटा सफारी पेट्रोल बेस वेरिएंट रोजमर्रा की जरूरतें तो पूरी करता है, लेकिन एंटरटेनमेंट के मामले में थोड़ा पीछे रह जाता है। इस वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑडियो स्पीकर और एंड्रॉयड ऑटो या एप्पल कारप्ले जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं, जो आज के समय में कई खरीदार जरूरी मानते हैं।

हालाकी अगर आपको गाड़ी में म्यूजिक, नेविगेशन और प्रीमियम टेक फीचर्स चाहिए, तो आपको प्योर एक्स वेरिएंट की ओर जाना होगा, जिसकी कीमत करीब ₹3.20 लाख ज्यादा यानी ₹16.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस वेरिएंट में 10.24 इंच की टचस्क्रीन, चार स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

क्या Tata Safari Petrol का बेस वेरिएंट आपके लिए सही SUV है?

टाटा सफारी पेट्रोल स्मार्ट वेरिएंट, इस दमदार एसयूवी का सबसे शुरुआती मॉडल है, जहां से सफारी की कुल 53 वेरिएंट की पूरी श्रृंखला शुरू होती है। हालाकी यह एंट्री स्तर का मॉडल है, लेकिन कीमत के हिसाब से कंपनी ने इसमें जरूरी सुविधाओं की कोई कमी नहीं छोड़ी है।

बता दें की इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.29 लाख रखी गई है और यह 7 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आती है, जिससे यह खास तौर पर बजट में फैमिली कार तलाश रहे खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: Fortuner को टक्कर देने आ रही है MG की Majestor, मिलेगा दमदार इंजन और लग्ज़री फीचर्स

अगर आप सीमित बजट में एक मजबूत सात-सीटर एसयूवी चाहते हैं, पेट्रोल इंजन की आसान देखभाल और झंझट-रहित मालिकाना अनुभव की उम्मीद रखते हैं और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं, तो टाटा सफारी पेट्रोल का यह बेस वेरिएंट आपके लिए एक ठोस विकल्प बन सकता है।

हालाकी इसमें कुछ प्रीमियम सुविधाओं की कमी जरूर खल सकती है, लेकिन फैमिली कार खरीदने वालों के लिए यह समझदारी भरा और पैसे की पूरी कीमत वसूल कराने वाला सौदा साबित हो सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp