Fortuner को टक्कर देने आ रही है MG की Majestor, मिलेगा दमदार इंजन और लग्ज़री फीचर्स

MG Majestor Launch Date: 12 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगी MG की नई फ्लैगशिप SUV
1 min read

MG Majestor Launch Date: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। MG Motor अपनी अब तक की सबसे बड़ी और दमदार SUV MG Majestor को अगले महीने लॉन्च करने जा रही है, जो सीधे Fortuner जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी। हालाकी MG ने इसे पहले Auto Expo 2025 में शोकेस किया था, लेकिन अब इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है।

MG Majestor का डिजाइन और रोड प्रेजेंस

MG Majestor को कंपनी की फ्लैगशिप फुल-साइज़ SUV के रूप में लाया जा रहा है, जिसका डिजाइन विदेशों में बिकने वाली Maxus D90 से प्रेरित जरूर है, लेकिन इसे भारतीय सड़कों और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से खास तौर पर तैयार किया गया है।

फ्रंट लुक

सामने से SUV का लुक काफी आक्रामक नजर आता है, जहां बड़ा ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलाइट्स और आईब्रो शेप DRLs इसे मस्कुलर पहचान देते हैं, वहीं रग्ड ब्लैक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट इसका ऑफ-रोडिंग कैरेक्टर दिखाती है।

ये भी पढ़ें: नये लुक, ADAS और हाईटेक फीचर्स के साथ MG Hector Facelift भारत में लॉन्च, जानें कीमत

साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल में व्हील आर्च और निचले हिस्से की ब्लैक क्लैडिंग के साथ 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम टच देते हैं, जो MG Gloster की याद दिलाते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप, ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक डोर हैंडल्स, फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट और दोनों ओर दिए गए एग्जॉस्ट टिप्स मिलकर MG Majestor को एक शानदार और मजबूत रोड प्रेजेंस वाली SUV बनाते हैं।

MG Majestor का इंटीरियर

बता दें कि Auto Expo 2025 में भले ही MG Majestor का इंटीरियर पूरी तरह सामने नहीं आया था, लेकिन टेस्टिंग के दौरान दिखी गाड़ियों से इसके केबिन को लेकर काफी कुछ साफ हो गया है। खास बात है कि MG इसे Gloster से ऊपर पोजिशन करने वाली है, इसलिए अंदर बैठते ही आपको प्रीमियम फील मिलने की उम्मीद है।

इसमें 12.3-इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन, उतने ही साइज का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, थ्री-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग और कॉलम-माउंटेड ड्राइव सेलेक्टर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: अब भारत में बनेगी मर्सिडीज की अल्ट्रा-लक्जरी कार Maybach GLS, 42 लाख रुपये सस्ती होगी SUV

लग्जरी के मामले में भी यह SUV पीछे नहीं रहने वाली, क्योंकि इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट के साथ ही हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स दी जा सकती हैं, जिसमें ड्राइवर सीट के लिए मसाज फंक्शन भी शामिल होने की उम्मीद है।

MG Majestor का इंजन

बता दें कि MG Majestor में वही दमदार पावरट्रेन देखने को मिल सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट की दूसरी SUVs से अलग बनाता है। इसमें 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 216 bhp की ताकत और 479 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है।

इस SUV में 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे यह हाईवे पर स्मूद ड्राइव और ऑफ-रोड रास्तों पर मजबूत पकड़ दोनों का भरोसा देती है।

Fortuner को सीधी टक्कर देने आ रही MG Majestor

बता दें कि MG Motor अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और लग्जरी SUV MG Majestor को 12 फरवरी 2026 (MG Majestor Launch Date) को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है, जो लॉन्च होते ही Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी मजबूत SUVs को सीधी चुनौती देगी।

ये भी पढ़ें: ट्रिपल स्क्रीन, 500KM रेंज और AWD के साथ आएगी Tata की दमदार इलेक्ट्रिक SUV, जानिए लॉन्च, फीचर्स और कीमत

कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹40 लाख से ₹45 लाख के बीच हो सकती है। हालाकी MG Majestor उन ग्राहकों को खास तौर पर टारगेट करेगी जो बड़ी, दमदार और फीचर-लोडेड SUV की तलाश में हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →