ट्रिपल स्क्रीन, 500KM रेंज और AWD के साथ आएगी Tata की दमदार इलेक्ट्रिक SUV, जानिए लॉन्च, फीचर्स और कीमत
Tata Sierra EV Launch: Tata Motors एक बार फिर भारतीय EV मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। जिस SUV का नाम सुनते ही 90s की यादें ताजा हो जाती हैं, वही Tata Sierra EV अब फ्यूचर टेक और दमदार रेंज के साथ जल्द भारत में एंट्री लेने वाली है। हालाकी कंपनी ने अभी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग से लेकर फीचर्स तक, कई बड़े संकेत सामने आ चुके हैं।
Tata Sierra EV में क्या होगा खास
बता दें कि Tata Sierra EV का भारत में लॉन्च को लेकर ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल है। नवंबर 2025 में Sierra का ICE वर्जन लॉन्च होने के बाद अब इसका इलेक्ट्रिक मॉडल लगातार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि कंपनी इसकी तैयारी अंतिम चरण में ला चुकी है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स
गौरतलब है कि Tata Motors पहले भी Sierra EV को टीज़ कर चुकी है, जो इसे प्रोडक्शन के बेहद करीब होने का संकेत देता है।
Tata Sierra EV का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इसका ओवरऑल शेप ICE मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन EV टच इसे अलग पहचान देगा। सामने की ओर क्लोज्ड ग्रिल, नीचे की तरफ नया एयर इंटेक और उसके बीच इंटीग्रेटेड ADAS पैनल मिलेगा, वहीं साइड से एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल SUV को मॉडर्न लुक देंगे। हालाकी बड़े बदलाव कम हैं, लेकिन यही छोटे EV एलिमेंट्स Tata Sierra EV को फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।
Tata Sierra EV के फीचर
Tata Sierra EV में लगभग वही प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है जो इसके ICE वर्जन को खास बनाते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक अवतार में इसका एक्सपीरियंस और भी फ्यूचरिस्टिक होगा। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन शामिल होंगी, जो केबिन को बिल्कुल नेक्स्ट-जेन फील देंगी।
ये भी पढ़ें: 22 साल बाद Tata Sierra ने की धमाकेदार वापसी, मिलेगा मॉडर्न डिज़ाइन और दमदार इंजन
सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS फीचर्स दिए जाने की संभावना है, जबकि पैनोरमिक सनरूफ के साथ केबिन और ज्यादा ओपन और प्रीमियम लगेगा। म्यूजिक लवर्स के लिए JBL Black ऑडियो सिस्टम with Dolby Atmos, आराम के लिए वेंटिलेटेड सीट्स और मौसम के हिसाब से बेहतर कंफर्ट के लिए डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और रेंज
बता दें कि जहां Tata Sierra ICE सिर्फ फ्रंट-व्हील ड्राइव तक सीमित है, वहीं Tata Sierra EV को कंपनी कहीं ज्यादा दमदार और एडवांस बनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 55 kWh और 65 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं, जिनसे फुल चार्ज पर करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।
यह EV सिर्फ ड्राइविंग रेंज ही नहीं, बल्कि ड्राइव ऑप्शन के मामले में भी आगे होगी, क्योंकि इसमें Rear-Wheel Drive (RWD) के साथ-साथ All-Wheel Drive (AWD) का विकल्प भी दिया जा सकता है। हालांकि अभी ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन टेस्टिंग के दौरान मिले संकेत और इंडस्ट्री इनपुट्स यही बताते हैं कि Tata Sierra EV पावर और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: सनरूफ, 40kmpl माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ आ रही है टाटा की सबसे सस्ती कार
कितनी होगी Tata Sierra EV की कीमत?
बता दें कि Tata Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत भारत में करीब ₹18.50 लाख से शुरू होकर ₹25.50 लाख तक जा सकती है, और इसी रेंज में यह SUV सीधे तौर पर MG ZS EV, आने वाली Hyundai Creta EV और Mahindra BE सीरीज को कड़ी चुनौती देगी। Tata Sierra EV सिर्फ एक इलेक्ट्रिक SUV नहीं है, बल्कि यह Tata की आइकॉनिक Sierra का मॉडर्न और फ्यूचर-रेडी अवतार है।
