8000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ Tecno Pova Curve 2 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

8000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ Tecno Pova Curve 2 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Tecno Pova Curve 2 Launch: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दो दिन तक चार्ज की टेंशन खत्म कर दे, गेमिंग और वीडियो देखने में स्मूद चले और दिखने में भी प्रीमियम लगे, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Tecno ने भारत में अपना नया दमदार फोन Pova Curve 2 लॉन्च कर दिया है, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स का तगड़ा कॉम्बिनेशन मिलता है।

Tecno Pova Curve 2 Specifications

Tecno Pova Curve 2 को कंपनी ने ‘स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन’ के साथ पेश किया है, जो इसे पहली नजर में ही अलग बना देता है। इसका असिमेट्रिकल कैमरा मॉड्यूल फोन को फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम लुक देता है। आमतौर पर बड़ी बैटरी वाले फोन भारी और मोटे होते हैं, लेकिन इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.42mm है और वजन 195 ग्राम रखा गया है। यह स्मार्टफोन स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जो युवाओं को खास पसंद आ सकते हैं।

8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

Tecno Pova Curve 2 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ऑफिस वर्क के लिए पर्याप्त है। यानी दिनभर इस्तेमाल के बाद भी बैटरी खत्म होने की टेंशन कम रहेगी। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी पावर देना आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: 120Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon चिप और 50MP कैमरा के साथ Sony Xperia 10 VII लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

Tecno Pova Curve 2 में 6.78-इंच का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका सीधा फायदा यह है कि स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, हर मूवमेंट बेहद स्मूद नजर आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।

लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए इसमें Eye Comfort Technology भी दी गई है, जिससे आंखों पर कम जोर पड़ता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में और भरोसेमंद बनाता है।

कैमरा सेटअप

Tecno Pova Curve 2 में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा रोजमर्रा की साफ और डिटेल फोटो लेने में मदद करता है, वहीं 2MP का मैक्रो सेंसर क्लोज-अप शॉट्स के लिए काम आता है। यह कैमरा सोशल मीडिया, डॉक्यूमेंट स्कैन और सामान्य फोटोग्राफी के लिए काफी बैलेंस्ड लगता है।

वहीं फ्रंट में दिया गया 13MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए बढ़िया रिजल्ट देने का दावा करता है, जिससे चेहरे की डिटेल नेचुरल बनी रहती है।

दमदार प्रोसेसर के साथ स्मूद परफॉर्मेंस

Tecno Pova Curve 2 में नया MediaTek Dimensity 7100 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग को बिना किसी दिक्कत के संभाल लेता है। फोन में 8GB रैम मिलती है, जिसे वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और भी स्मूद हो जाती है।

ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले, Ella AI फीचर और IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च हुवा, दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन

वहीं 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, हालांकि स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं है। इस प्राइस रेंज में कुछ ज्यादा पावरफुल चिपसेट भी मौजूद हैं, लेकिन Tecno Pova Curve 2 रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से बैलेंस्ड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

Tecno Pova Curve 2 के खास फीचर

Tecno Pova Curve 2 में दी गई ट्रिपल-चिपसेट कनेक्टिविटी सबसे बड़ी खासियत है, जिसमें G1 सिग्नल चिपसेट, SE1 Wi-Fi चिपसेट और मेन प्रोसेसर मिलकर काम करते हैं, ताकि कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कॉल और इंटरनेट स्टेबल रहे।

यह फोन 20 अलग 5G बैंड्स, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C, IR ब्लास्टर और कुछ रीजन में NFC को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और यूज़ एक्सपीरियंस के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, साथ ही Dolby Atmos वाला सिंगल स्पीकर भी है।

इसके साथ ही ELLA AI 2.0 सिस्टम और मल्टीलिंगुअल सपोर्ट हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती और मराठी जैसी भाषाओं में आसान इस्तेमाल की सुविधा देता है। All-Scenario AI Noise Reduction फीचर कॉल, वीडियो कॉल और गेमिंग में बैकग्राउंड शोर कम करके आवाज को साफ बनाता है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसका फर्क साफ महसूस होता है।

Tecno Pova Curve 2 की कीमत और ऑफर

Tecno ने Pova Curve 2 को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹27,999 रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट ₹29,999 में मिलेगा। चुनिंदा बैंक और NBFC पार्टनर्स के जरिए ग्राहकों को ₹3,000 तक का कैशबैक भी मिल सकता है, जिससे डील और बेहतर हो जाती है।

ये भी पढ़ें: 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Brave Ark 2-in-1 टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

इस फोन की प्री-बुकिंग 13 फरवरी से शुरू होगी और 20 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी। ग्राहक इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। गौरतलब है कि लंबी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत नेटवर्क सपोर्ट चाहने वाले यूज़र्स के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp