Bigg Boss से पवन सिंह तक! तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, तीसरी शादी पर मचा बवाल

Bigg Boss से पवन सिंह तक! तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, तीसरी शादी पर मचा बवाल

Tej Pratap Statement on Pawan Singh: राजनीति और मनोरंजन जब आमने-सामने आते हैं, तो बयान सिर्फ बयान नहीं रहते, सुर्खियां बन जाते हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक पॉडकास्ट में ऐसा बयान दे दिया है, जिसने बिग बॉस, सलमान खान और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह तीनों को चर्चा में ला दिया है। इस बातचीत में जहां बिग बॉस में जाने के ऑफर का जिक्र हुआ, वहीं पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर भी तंज कस दिया गया।

बिग बॉस में क्यों नहीं गए तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप ने साफ शब्दों में कहा कि, बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में जाना उनके लिए कभी भी पहली प्राथमिकता नहीं रहा। उन्होंने बताया कि,

सलमान खान की तरफ से कई बार शो में आने के ऑफर मिले थे, लेकिन उस वक्त चुनाव का माहौल चल रहा था। ऐसे में राजनीति की जिम्मेदारी छोड़कर टीवी शो में जाना उन्हें सही नहीं लगा।

ये भी पढ़ें: रात को सोने से पहले पीकर देखिए ये दूध, शरीर में होंगे चमत्कारी बदलाव, डॉक्टर भी देते हैं सलाह

हालांकि उन्होंने बिग बॉस या सलमान खान को लेकर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की, बल्कि इसे पूरी तरह समय और हालात से जुड़ा फैसला बताया। तेज प्रताप ने यह भी इशारा किया कि अगर परिस्थितियां अलग होतीं, तो शायद उनका फैसला कुछ और हो सकता था। सक्रिय राजनीति में रहते हुए रियलिटी शो का हिस्सा बनना, उनके मुताबिक, जिम्मेदारी के लिहाज से ठीक नहीं था।

पवन सिंह पर कसा गया तंज, तीसरी शादी की चर्चाएं तेज

पॉडकास्ट के दौरान जब तेज प्रताप यादव से कहा गया कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह तो रियलिटी शो में चले गए थे, तो उन्होंने हल्के तंज के साथ जवाब दिया, “जाने दीजिए उन्हें… वो कलाकार हैं। वो तो शो करेंगे ही।” यहीं से बातचीत ने एक नया मोड़ ले लिया।

जब पवन सिंह के हालिया बर्थडे का जिक्र हुआ और पूछा गया कि आपने उन्हें कॉल किया था, तो तेज प्रताप यादव ने बीच में ही बोलते हुए कहा, “उन्होंने हैप्पी बर्थडे मनाया नई भौजाई के साथ, वो भी हाथ पकड़कर।”  इस बयान ने पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चाओं को एक तरह से फिर हवा दे दी।

ये भी पढ़ें: पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाएंगे अभिनेता धर्मेंद्र, हेमा मालिनी हुईं भावुक…

पवन सिंह की तीसरी शादी पर पहले भी मचा था शोर

बता दें कि कुछ वक्त पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था, जहां वे अपनी सह-अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ में केक काटा और उनके कई वीडियो समाजिक मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इन वीडियो में दोनों की नजदीकियां देख फैंस के बीच पवन की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

हालांकि, पवन सिंह ने इन अटकलों पर पहले ही सफाई दी थी। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि,

पांच जनवरी से पहले ही उनकी शादी के कार्ड तक छपने की झूठी बातें फैलाई जा रही थीं और कुछ लोगों ने तो शादी की जगह तक तय कर दी थी।

ये भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि बन रहा है शिव कृपा का दुर्लभ योग, जानिए सही तारीख, पूजा विधि, साधना और खास उपाय

पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा था कि ये सभी खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। हालाकी अब तेज प्रताप का बयान एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन पवन खुद तीसरी शादी की बात को पहले ही गलत बता चुके हैं। ऐसे में सवाल यही है कि यह सिर्फ मजाकिया तंज था या फिर किसी नई कहानी की तरफ इशारा, वैसे आपका क्या मानना है?

Jai Jagdamba News Whatsapp