सलमान खान के एक बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, घोषित किया आतंकवादी

Pakistan declared Salman Khan terrorist
1 min read

Pakistan Declared Salman Khan Terrorist: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान है जिसने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को बुरी तरह तिलमिला दिया है। पाकिस्तान ने अभिनेता के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें आतंकी घोषित कर दिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पाकिस्तान ने चौथे शेड्यूल में डाला सलमान खान का नाम – Pakistan Declared Salman Khan Terrorist

गौरतलब है कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सलमान खान का नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के चौथे शेड्यूल में शामिल कर लिया है। बता दें, इस सूची में उन लोगों के नाम होते हैं जिन पर आतंकवाद या आतंकी संगठनों से जुड़े होने का संदेह होता है।

इसका मतलब यह है कि अब पाकिस्तान में सलमान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वहां उनकी आवाजाही पर रोक लगाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: KGF Chapter 3: फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फीर रॉकी भाई की दहाड़ से कांपेगा बॉक्स ऑफिस

सलमान के बयान से भड़का पाकिस्तान

दरअसल, हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ मंच पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सलमान ने फिल्मों के वैश्विक प्रभाव पर बात करते हुए कहा था,

“अगर आप हिंदी फिल्म बनाते हैं और इसे यहां रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट होगी। यहां तमिल, तेलुगु, मलयाली, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लोग आए हैं, जो यहां काम कर रहे हैं।”

खास तौर पर, सलमान ने बलूचिस्तान को “एक अलग देश” की तरह संदर्भित किया, जो पाकिस्तान को कतई मंजूर नहीं हुआ। यही बयान उनके खिलाफ बड़े विवाद की वजह बन गया।

पाकिस्तान की कड़ी प्रतिक्रिया

सलमान खान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इसे “पाकिस्तान की संप्रभुता पर हमला” बताया। नतीजतन, पाकिस्तानी सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए सलमान खान को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत सूचीबद्ध (Pakistan Declared Salman Khan Terrorist) कर दिया।

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतज़ार! धमाकेदार एक्शन और भरपूर खून-खराबे के साथ आ रहा है Mirzapur Season 4, जानें रिलीज डेट और पूरी कहानी

हालांकि, भारत में इस फैसले पर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे “ओवररिएक्शन” बताया और कहा कि एक फिल्मी बयान को लेकर किसी को आतंकी घोषित करना हास्यास्पद है।

भारत में सलमान खान को मिला जोरदार समर्थन

सलमान खान को आतंकी घोषित किए जाने के पाकिस्तान के फैसले पर भारत में लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक खुलकर एक्टर के समर्थन में उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि सलमान ने तो सिर्फ सांस्कृतिक विविधता और एकता की बात की थी, इसे राजनीतिक रंग देना बिल्कुल गलत है।

बता दें, पाकिस्तान के इस कदम (Pakistan Declared Salman Khan Terrorist) से दोनों देशों के बीच मनोरंजन और सांस्कृतिक रिश्तों में और खटास आ सकती है। गौरतलब है कि यह विवाद अब केवल बयानबाज़ी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि सलमान खान या भारत सरकार की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण झड़प, तालिबान ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्जा, 12 सैनिक ढेर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “सलमान खान के एक बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, घोषित किया आतंकवादी”

Comments are closed.