भारत में दस्तक देने वाली है Triumph Bonneville 350, जानिए डिज़ाइन, इंजन, कीमत और लॉन्च अपडेट

भारत में दस्तक देने वाली है Triumph Bonneville 350, जानिए डिज़ाइन, इंजन, कीमत और लॉन्च अपडेट

Triumph Bonneville 350: अगर आप रेट्रो स्टाइल बाइक के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके दिल को छू जाएगी! दरअसल ब्रिटिश बाइक ब्रांड Triumph अपनी मशहूर Bonneville सीरीज़ को भारत में 350cc वर्जन में लाने की तैयारी में है। बता दें की भारत में अभी Triumph की Speed T4, Speed 400, Scrambler 400X, Scrambler 400XC और Thruxton 400 यानी कुल पाँच मॉडल्स मौजूद हैं। लेकिन Bonneville का नाम अभी देश में नहीं दिखता है। गौरतलब है की अब इस iconic बाइक के भारत में आने की सुगबुगाहटें तेज हो गई हैं।

Triumph Bonneville 350 भारत में लॉन्च की तैयारी

बता दें कि भारत सरकार ने 4 सितंबर 2025 को नए जीएसटी स्लैब का ऐलान किया था, जो 22 सितंबर से लागू हो चुका है। नए नियम के तहत 350cc से ऊपर इंजन वाली बाइक्स पर अब 40% जीएसटी लगता है, जिससे बड़ी बाइक्स की कीमत और भी बढ़ सकती है। इसी वजह से Triumph अपनी मशहूर Bonneville सीरीज़ को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए 350cc इंजन में लाने की तैयारी कर रही है, ताकि बाइक टैक्स फ्रेंडली प्राइस रेंज में रह सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Triumph Bonneville 350 की लॉन्चिंग जून 2026 तक हो सकती है। खास बात है कि अगर यह बाइक समय पर आती है तो यह Royal Enfield Classic 350 और Honda H’ness CB350 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालाकि, कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बाइक प्रेमियों के बीच इसको लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: Honda ने भारत में लॉन्च किया CB350C का Special Edition, मिलेगा शानदार रेट्रो डिजाइन, दमदार 348cc इंजन और स्मार्ट फीचर

Bonneville 350 में क्या-क्या उम्मीदें हैं?

नई Triumph Bonneville 350 भारत में रेट्रो बाइक प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो सकती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लासिक Bonneville DNA बरकरार रहने की पूरी उम्मीद है, यानी टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, फ्लैट सीट, राउंड हेडलैंप और वायर-स्पोक व्हील्स के साथ यह बाइक एकदम विंटेज फील देगी।

खास बात है कि कंपनी इसमें ट्यूबलैस क्रॉस-स्पोक यूनिट्स भी दे सकती है, जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुई Thruxton 400 में देखने को मिला था। इंजन की बात करें तो इसमें 350cc का नया लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है जो लो और मिड-रेंज टॉर्क पर फोकस करेगा, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर राइडिंग स्मूद और मजेदार बनेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंजन 20-22 बीएचपी तक पावर जनरेट कर सकता है और लगभग 30 किमी/लीटर तक का माइलेज देने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

कितनी होगी  Triumph Bonneville 350 की कीमत?

Triumph Bonneville 350 के भारत में आने की खबरों ने बाइक प्रेमियों में उत्साह बढ़ा दिया है। अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1.98 लाख (ex-showroom) हो सकती है, लेकिन ध्यान दें कि यह सिर्फ बाज़ार आधारित अटकलें हैं। असल कीमत कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

गौरतलब है कि 350cc सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350 और Meteor 350 पहले से ही अपनी जगह बना चुके हैं, इसलिए Triumph इस बाइक को आकर्षक प्राइस पॉइंट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश करके मुकाबला कर सकता है। वहीं, भारत में नए जीएसटी स्लैब (22 सितंबर 2025 से लागू) के तहत Bonneville 350 की कीमत को टैक्स फ्रेंडली बनाना भी जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें: इस नवरात्रि ओला ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, मात्र ₹49,999 में मिल रही है Ola S1 X और Roadster

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें