Ultraviolette X47 Crossover अब भारत में लॉन्च, पहले 1,000 खरीदारों के लिए 25 हजार का स्पेशल डिस्काउंट; जानें डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, किमत और फीचर
Ultraviolette X47 Crossover: बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी! Ultraviolette ने भारत में अपनी नई X47 Crossover इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है, जो एडवेंचर और स्मार्ट सेफ़्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। खास बात यह है कि पहले 1,000 खरीदारो को यह बाइक अपने लॉन्च किमत से 25,000 रुपये सस्ती मिलेगी। वहीं बुकिंग आज से खुल गई है और डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होंगी।
X47 Crossover डिजाइन और वैरिएंट
X47 Crossover का आधार F77 प्लेटफ़ॉर्म पर है, लेकिन कंपनी ने इसे अलग चेसिस और सब-फ्रेम के साथ नया रूप दिया है। बाइक का लुक बहुत अलग दिखता है जिसमें आगे का “बिक-स्टाइल” फेंडर, स्कल्प्टेड टैंक और रैकेड टेल सेक्शन इसे एक क्रॉसओवर स्टाइल देता है। गौरतलब है की स्टैंडर्ड रंगों में Laser Red, Airstrike White और Shadow Black शामिल हैं।
जबकि Desert Wing स्पेशल एडिशन में रियर लगेज रैक, सैडल स्टेज और सॉफ्ट/हार्ड पैनियर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसलिए यदि आप लंबी टूरिंग चाहते हैं तो Desert Wing विकल्प खास रहेगा।
ये भी पढ़ें: TVS NTORQ 150cc: TVS ने लॉन्च किया देश का पहला Hyper Sport Scooter, सिर्फ 6 सेकंड में पकड़ेगा 60 की स्पीड
Ultraviolette X47 Crossover के फीचर
खास बात है की X47 Crossover का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका UV Hypersense रडार टेक्नोलॉजी है। यह रडार ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर कोलिज़न वार्निंग जैसे सुरक्षा-फीचर्स देता है। इसके अलावा बाइक में डुअल इंटीग्रेटेड कैमरा भी दिए गए हैं जो डैश-कैम के रूप में भी काम करते हैं। बता दें की एक ऑप्शनल डुअल-डिस्प्ले सेटअप भी उपलब्ध है जो फ्रंट और रियर कैमरा का रीयल-टाइम फीड सपोर्ट करता है।
X47 में तीन लेवल की ट्रैक्शन कंट्रोल, नौ लेवल की ब्रेक रीजेनेरेशन, स्विचेबल ड्युअल-चैनल ABS और कलर TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर यह पैकेज राइडर को मेहनत कम और नियंत्रण अधिक देता है।
ये भी पढ़ें: Kawasaki Versys-X 300 के कीमतों में हुई बड़ी कटौती, ₹30,000 सस्ती हुई एडवेंचर बाइक; जानें किमत और फीचर
परफॉर्मेंस और रेंज
वहीं अगर मोटर की बात करें तो X47 Crossover का इलेक्ट्रिक मोटर 40bhp पावर और पिक टॉर्क 100Nm देता है। प्रदर्शन के आंकड़े जबरदस्त हैं, जहां 0-60kmph सिर्फ 2.7 सेकंड और 0-100kmph के लिए 8.1 सेकंड लगते हैं। टॉप स्पीड 145kmph बताई गई है, जो शहर और हाइवे दोनों स्थितियों के लिए पर्याप्त है।
बाइक दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है 7.1kWh और 10.3kWh। IDC सर्टिफाइड रेंज के अनुसार 7.1kWh पैक से 211km जबकि 10.3kWh पैक से 323km तक की रेंज मिलती है। साथ में एक इंटीग्रेटेड चार्जर भी बॉन्डल के रूप में दिया गया है, जिससे रोजमर्रा की उपयोगिता बेहतर होती है। हालाँकि वास्तविक रेंज ड्राइविंग शैली और कंडीशन पर निर्भर करेगी, पर ये आधिकारिक आंकड़े उत्साहजनक हैं।
Ultraviolette X47 Crossover की कीमत, बुकिंग और डिलीवरी
Ultraviolette ने भारतीय EV बाजार में अपनी नई X47 Crossover इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है, जिसकी बेस प्राइस Rs. 2.74 लाख (ex-showroom Bengaluru) है, लेकिन पहले 1,000 खरीदारों के लिए खास ऑफर के तहत Rs. 2.49 लाख में उपलब्ध होगी। बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। गौरतलब है कि X47 Crossover में परफॉर्मेंस, स्मार्ट-सेफ़्टी और टूरिंग-काबिलिटी का बेहतरीन संतुलन है, जिससे यह शहर में दैनिक उपयोग और लंबी यात्राओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
बाइक में UV Hypersense रडार तकनीक, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट और ओवरटेक अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सामान्य EV बाइक्स से अलग और सुरक्षित बनाते हैं। लिहाजा अगर आप एडवेंचर-टूरिंग स्टाइल में तेज़, स्मार्ट और सुरक्षित EV बाइक चाहते हैं, तो Ultraviolette X47 Crossover में निवेश करना सही विकल्प होगा।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
