देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बिहार के छात्र की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Vikasnagar Car Accident: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों छात्र जिस कार में सवार थे, वह रफ्तार पर काबू खो बैठी और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
Vikasnagar Car Accident: तेज रफ्तार कार ने छीनी 3 छात्रों की ज़िंदगी
विकास नगर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Vikasnagar Car Accident) ने सभी को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि GBIT इंजीनियरिंग कॉलेज, सहसपुर के तीन छात्र किसी काम से विकासनगर की ओर जा रहे थे, जब उनकी कार रांपुर बड़ी मस्जिद के पास बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने सुबह कार को क्षतिग्रस्त हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6 की मौत
दो छात्र गंभीर रूप से घायल
Vikasnagar Car Accident में दो अन्य छात्र विनीत कुमार (21), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, और सौरभ सिंह, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र (Higher Centre) के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी सहसपुर (CHC Sahaspur) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने वहां एक छात्र सत्यंम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सत्यंम जीबीआईटी कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र थे और अपने दोस्तों के साथ विकास नगर से लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP-SDO समेत 4 अफसर, SDPO सस्पेंड
Vikasnagar Car Accident ने कॉलेज में उनके साथियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र देर रात विकास नगर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाहन तेज़ रफ्तार में था या कोई अन्य कारण रहा।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा
सहसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली थी। मौके से कार को जब्त कर लिया गया है और मृतक छात्र का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताया और मृतक छात्र के परिवार से संपर्क किया है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
