राजसी किले में रची गई प्रेम कहानी! प्रकृति कक्कड़ ने विनय आनंद संग फोर्ट बरवाड़ा में लिए सात फेरे, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

राजसी किले में रची गई प्रेम कहानी! प्रकृति कक्कड़ ने विनय आनंद संग फोर्ट बरवाड़ा में लिए सात फेरे, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Prakriti Kakkar Wedding: बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक बेहद खूबसूरत शादी की खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने अपने लंबे समय के साथी विनय आनंद के साथ राजस्थान के ऐतिहासिक फोर्ट बरवाड़ा में शाही अंदाज़ में सात फेरे लिए।बता दें की यह शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि प्रकृति का बचपन का सपना थी, जो अब हकीकत बन चुका है।

दो हफ्तों तक चले रंगारंग फंक्शन्स, पारंपरिक रीति-रिवाज़ और मॉडर्न टच ने इस वेडिंग को खास बना दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

फोर्ट बरवाड़ा में शाही शादी, पूरा हुआ बचपन का सपना

खास बात है कि सिंगर प्रकृति कक्कड़ और विनय आनंद ने जयपुर के पास स्थित ऐतिहासिक फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए, जो अपनी भव्यता और शाही माहौल के लिए जाना जाता है। यह वही किला है जो आजकल शाही शादी के लिए मशहूर हस्तियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 40 करोड़ का ऑफर, फिर भी साफ इनकार! सुनील शेट्टी के इस फैसले पर गर्व करता है देश

इस शादी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्का आधुनिक अंदाज भी देखने को मिला, जिसने इस समारोह को और भी खास बना दिया। बता दें कि फोर्ट में हुई यह शादी प्रकृति के बचपन के सपने जैसी थी, जो अब हकीकत में बदल गई।

शादी में शाही अंदाज़, गुलाबी-लाल लहंगे में दुल्हन बनीं प्रकृति कक्कड़

शादी के खास दिन सिंगर प्रकृति कक्कड़ गुलाबी-लाल रंग के दुल्हन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जिसमें पारंपरिक भारतीय कढ़ाई और आधुनिक डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिला। उनके लहंगे पर की गई बारीक कढ़ाई और हल्की चमक ने पूरे लुक को शाही बना दिया, हालाकी लहंगा भारी था लेकिन प्रकृति ने इसे बड़े ही सलीके और आत्मविश्वास के साथ कैरी किया।

वहीं दूल्हे विनय आनंद ने ऑफ-व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी, जिस पर हल्की कढ़ाई थी और उनका सादा लेकिन क्लासी लुक दुल्हन के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। बता दें की कपल ने अप्रैल 2025 में सगाई की थी, जिसके बाद शादी की रस्मों की शुरुआत रंगीन मेहंदी समारोह से हुई।

गेंदा फूलों से सजे इस फंक्शन में प्रकृति ने हल्के हरे रंग का लहंगा पहना, जिसमें शीशे का काम और हल्की कढ़ाई की गई थी, जबकि विनय म्यूटेड रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए। यह निजी समारोह सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच रखा गया, जहां दोनों के चेहरे पर खुशी और प्यार साफ झलक रहा था।

ये भी पढ़ें: मजेदार किस्से और नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है पंचायत सीजन 5, जानें रिलीज़ डेट, प्लेटफॉर्म और कास्ट

लेक पावना पर खास बैचलरेट पार्टी

प्रकृति कक्कड़ की बहनों सुकृति कक्कड़ और आकृति कक्कड़ ने लेक पावना के खूबसूरत माहौल में उनके लिए एक बेहद खास बैचलरेट पार्टी रखी, जहां हंसी, मस्ती और भावनाओं का अनोखा मेल देखने को मिला। इस पार्टी में मजेदार खेल, खास तौर पर तैयार की गई टी-शर्ट्स और निजी अंदाज़ में सजाए गए छोटे-छोटे सरप्राइज शामिल थे, जिन्होंने इस पल को और भी यादगार बना दिया।

इस जश्न में दुल्हन ने अपनी गर्ल गैंग के साथ खुलकर खुशी मनाई और हर लम्हे को जी भरकर एन्जॉय किया। वहीं शाही किले बरवाड़ा में शादी के बाद भी जश्न थमने वाला नहीं है, क्योंकि अब कपल दिल्ली में परिवार के साथ मिलन समारोह करेगा और इसके बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जहां संगीत और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की एंट्री, फिल्म में दिखेगा नया ट्विस्ट

हालाकी रिसेप्शन की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को इसकी पहली झलक का बेसब्री से इंतज़ार है।

Jai Jagdamba News Whatsapp