AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फ़ी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Wobble One भारत में लॉन्च, जानें फीचर और कीमत

AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फ़ी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Wobble One भारत में लॉन्च, जानें फीचर और कीमत

Wobble One Launch: भारत के बजट स्मार्टफोन मार्केट में Wobble ब्रांड ने, आखिरकार अपना पहला स्मार्टफोन Wobble One लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कीमत में मिलना लगभग नामुमकिन है। कंपनी ने इस फोन को इंडिया में एआई फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है।

Wobble One specifications: प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार स्पेसिफिकेशंस

Wobble One अपने सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन और तगड़े स्पेसिफिकेशंस के साथ धमाकेदार एंट्री करता है। इसमें 6.67-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Dolby Vision सपोर्ट के साथ आमतौर पर महंगे फोन में देखने को मिलता है। Indkal Technologies के ब्रांड Wobble ने इस स्मार्टफोन को तय समय पर लॉन्च कर अपने वादे पर मुहर लगाई है।

ये भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और Dolby Audio के साथ Moto G57 और G57 Power लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

50MP Sony LYT-600 सेंसर कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-600 OIS मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और खास बात है कि 50MP का हाई-क्वालिटी फ्रंट कैमरा मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम देखने को मिलता है।

MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और Android 15

बता दें कि Wobble One परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में अपनी रेंज के कई फोन्स को पछाड़ने की क्षमता रखता है। इसमें Android 15 का क्लीन और Zero Bloatware सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है, जिससे फोन तेज, स्मूथ और हैंग-फ्री चलता है। इसमें दिया गया MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और Epic Hyper Engine Gaming टेक्नोलॉजी, गेमिंग से लेकर हेवी मल्टीटास्किंग तक हर काम को बेहद फ्लुइड बनाने का दावा करते हैं।

5000mAh की बैटरी

वहीं 5000mAh की बैटरी 47 घंटे कॉलिंग, 24 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 22 दिन स्टैंडबाय का दमदार बैकअप देती है। कनेक्टिविटी में भी यह फोन मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है जैसे 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, in-display fingerprint sensor और 3.5mm ऑडियो जैक जैसी सुविधाएँ, जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाती हैं। इसका एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक इसे प्रीमियम लुक देते हैं, जबकि 7.8mm की स्लिम बॉडी हाथ में बेहद स्टाइलिश और हल्की महसूस होती है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरे में बड़ा बदलाव, जानें क्या हुआ डाउनग्रेड और क्या रहेगा पहले से बेहतर

Wobble One Price India: वेरिएंट, कीमत और उपलब्धता

Wobble One को कंपनी ने भारत में तीन आकर्षक रंगों मिथिक व्हाइट (दिव्य सफेद), एक्लिप्स ब्लैक (गहरा काला), ओडिसी ब्लू (गहरा नीला / आसमानी नीला मिश्रण) के साथ लॉन्च किया है, जो देखने में काफी प्रीमियम फील देते हैं। फोन का बेस मॉडल 8GB + 128GB सिर्फ ₹22,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

जबकि इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत मार्केट अपडेट के हिसाब से तय की जाएगी। Wobble1 का सेल 12 दिसंबर से शुरू हो रही है और यूज़र्स इस बजट स्मार्टफोन को Amazon के साथ-साथ देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ें: नया Plus Key, AMOLED डिस्प्ले और 7,800mAh बैटरी के साथ आ रहा है OnePlus 15R, जानें लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें