Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरे में बड़ा बदलाव, जानें क्या हुआ डाउनग्रेड और क्या रहेगा पहले से बेहतर

Samsung Galaxy S26 Ultra Camera
1 min read

Samsung Galaxy S26 Ultra Camera: सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप सीरीज़ Galaxy S26 Ultra की तैयारी में है। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी यूज़र्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसके कैमरे को लेकर हो रही है। खास तौर पर जब एक नए लीक ने बताया कि कंपनी कैमरा सेटअप में थोड़ा बदलाव कर सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ बेहद ब्राइट और क्लियर व्यू प्रदान करेगा। यह फोन Qualcomm के नवीनतम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 16GB LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे चार्जिंग टाइम काफी कम रहेगा।

ये भी पढ़ें: Oppo Find X9 सीरीज़ में आएगा नया LUMO Image Engine, कैमरा देगा नेचुरल फोटो एक्सपीरियंस

Samsung Galaxy S26 Ultra Camera

कैमरा सेक्शन की बात करें तो, टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, और 50MP 5x टेलीफोटो लेंस बरकरार रहेंगे, जबकि 3x टेलीफोटो लेंस में अब 10MP सेंसर देखने को मिल सकता है। हालांकि यह हल्का बदलाव माना जा रहा है, लेकिन कंपनी बेहतर HDR, फोटो रिज़ॉल्यूशन कंट्रोल्स, और लो-लाइट परफॉर्मेंस को और अपग्रेड करने की तैयारी में है।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इसकी कीमत करीब ₹1,34,999 से ₹1,39,999 के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट के कारण कंपनी इसकी कीमत में थोड़ा इज़ाफा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का Find X9 सीरीज, जानिए कीमत और फीचर्स

लॉन्च की बात करें तो पहले इसे जनवरी में पेश किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि Galaxy S26 Ultra को फरवरी के अंत या मार्च 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह फोन अपनी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और बेहतर सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के साथ एक बार फिर से सैमसंग के प्रीमियम फ्लैगशिप लाइनअप को मजबूती देने वाला है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →