Yamaha FZ Rave भारत में लॉन्च, सिर्फ ₹1.17 लाख में मिलेगा दमदार लुक, 149cc इंजन और LED हेडलैंप
Yamaha FZ Rave: जापानी वाहन निर्माता Yamaha ने अपने लोकप्रिय ‘FZ’ परिवार में एक नया साथी जोड़ा है। हालाँकि यह पूरी तरह नया माडल नहीं बल्कि मौजूदा FZ सीरीज़ का एक ताज़ा अवतार है, लेकिन इसके डिज़ाइन और कीमत ने इसे काफी चर्चा में ला दिया है। खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार इस बाइक का एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹1.17 लाख (दिल्ली) रखी गई है।
Yamaha FZ Rave का डिज़ाइन और फीचर्स
नई Yamaha FZ Rave अपने आकर्षक डिज़ाइन और प्रीमियम फिनिश के कारण पहली नज़र में ही ध्यान खींच लेती है। इसमें नया LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है जो बाइक को एक दमदार लुक देता है। इसका स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक हवा के वेंट जैसे कट्स के साथ आता है, जिससे इसे एक मस्कुलर और स्पोर्टी अपीयरेंस मिलता है। सिंगल-पीस सीट, रीडिज़ाइन फ्रंट पैनल्स और टेल सेक्शन बाइक को और स्टाइलिश बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर
यह दो आकर्षक रंगों, Matte Titan और Metallic Black में उपलब्ध है। साथ ही, इसमें दिया गया LCD इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर जरूरी जानकारी को साफ-सुथरे तरीके से दिखाता है। खास बात यह है कि लुक में बदलाव के बावजूद इसका भरोसेमंद मैकेनिकल सेटअप वही रखा गया है, जिससे यह रोज़मर्रा की सवारी के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
Yamaha FZ Rave का इंजन और परफॉर्मेंस
नई Yamaha FZ Rave में कंपनी ने डिज़ाइन को भले ही ताज़ा रूप दिया हो, लेकिन इंजन और तकनीकी स्पेसिफिकेशन वही भरोसेमंद रखे हैं जो FZ सीरीज़ की पहचान बन चुके हैं। बाइक में 149cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो करीब 12.4 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है, जो स्मूद राइडिंग अनुभव देता है।
ये भी पढ़ें: Kawasaki ने Versys-X 300 का 2026 मॉडल किया लॉन्च, पुराने कीमत पर मिलेगा नया कलर और दमदार इंजन
करीब 136 किलो वज़न वाली यह बाइक शहर की ट्रैफिक और लंबी सवारी दोनों में संतुलित परफॉर्मेंस देती है। इसके अलावा, 13 लीटर फ्यूल टैंक और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS इसे और भी सुरक्षित बनाते हैं।
Yamaha FZ Rave की कीमत और मुकाबला
₹1.17 लाख की कीमत में Yamaha FZ Rave ने बाजार में एक दमदार एंट्री की है। इस बाइक का मुकाबला सीधे तौर पर TVS Apache RTR 160 से है। बता दें कि Yamaha ने इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया है जो रोजमर्रा की सवारी में स्टाइल और आराम दोनों चाहते हैं। इसका हल्का-स्पोर्टी डिजाइन युवाओं को खासा पसंद आ सकता है।
ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही वायरल हो गई Hero की नई बाइक, जानिए Xtreme 160R 4V Combat Edition में क्या है खास
हालाँकि, इसका इंजन पहले वाले FZ मॉडल जैसा ही है, इसलिए खरीदने से पहले टेस्ट राइड और नजदीकी सर्विस नेटवर्क की जांच करना समझदारी होगी। कुल मिलाकर, FZ Rave अपने आकर्षक लुक और बजट-अनुकूल कीमत के साथ एक बेहतरीन संतुलित विकल्प बनकर उभरी है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
