लॉन्च से पहले ही वायरल हो गई Hero की नई बाइक, जानिए Xtreme 160R 4V Combat Edition में क्या है खास

Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition reaches dealerships
1 min read

Hero MotoCorp एक बार फिर 160cc सेगमेंट में धमाल मचाने की तैयारी में है। कंपनी की नई Xtreme 160R 4V Combat Edition अब देशभर के कुछ डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। हालाकि लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बाइक की तस्वीरें और वीडियोज़ तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह मॉडल स्टैंडर्ड Xtreme 160R 4V का अपग्रेड वर्जन है और इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो इस सेगमेंट में पहले नहीं मिलते थे।

Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition के स्पेसिफिकेशन्स

Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition अपने नए स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ एक बार फिर बाइक लवर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार है। इस मॉडल में नया LED हेडलैम्प सेटअप दिया गया है जो Xtreme 250R जैसा दिखता है, वहीं अपडेटेड ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें: Hero ने अपनी Xpulse 200 4V Pro के Dakar Edition को किया लॉन्च

खास बात यह है कि अब बाइक में Cruise Control, Ride-by-Wire थ्रॉटल और तीन राइड मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो आमतौर पर हाई-एंड बाइक्स में देखने को मिलते हैं। इन फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए नया स्विचगियर सेटअप भी जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 163.2cc का 4-वाल्व एयर/ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है जो 16.6bhp पावर और 14.6Nm टॉर्क देता है।

सस्पेंशन के लिए KYB के USD फोर्क्स और मोनोशॉक सेटअप, वहीं सुरक्षा के लिए डुअल चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन और एडवांस्ड बाइक बनाते हैं।

Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition लॉन्च और संभावित कीमत

Hero MotoCorp जल्द ही अपनी नई Xtreme 160R 4V Combat Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। हालाकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह बाइक बहुत जल्द शोरूम में उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: गियर बदलने के लिए अब क्लच दबाने की जरूरत नहीं! HONDA ने लॉन्च की E-Clutch फीचर वाली Rebel 300, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

कीमत की बात करें तो इसका एक्स-शोरूम (दिल्ली) मूल्य करीब ₹1.35 लाख तक हो सकता है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ा अधिक रहेगा। बता दें, यह बाइक उन राइडर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है जो स्पोर्टी लुक, एडवांस्ड फीचर्स और बजट-फ्रेंडली परफॉर्मेंस वाली बाइक की तलाश में हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →