जानें Golden Play Button मिलने के बाद कितनी होती है Youtube पर क्रिएटर की कमाई
YouTube Golden Play Button Income: आजकल हर दूसरा युवा YouTube पर स्टार बनने का सपना देख रहा है और Golden Play Button तक पहुंचना उसी सपने की सबसे बड़ी जीत माना जाता है। बता दें की इस बटन के मिलने के बाद सिर्फ पहचान नहीं बढ़ती, पैसा भी बरसना शुरू हो जाता है।
हालाकी ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते की आखिर कमाई कैसे और कितनी होती है। तो आइए इस रिपोर्ट में हम सरल भाषा में बताते हैं की एक क्रिएटर गोल्डन बटन मिलने के बाद साल में कितना कमा लेता है और उस पर टैक्स कैसे लगता है।
जब किसी YouTube चैनल के 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे हो जाते हैं, तब YouTube क्रिएटर को Golden Play Button दिया जाता है। बता दें की यह सिर्फ एक सिल्वर-गोल्डन ट्रॉफी नहीं होती, बल्कि यह संकेत देती है की चैनल एक बड़े स्तर पर पहुंच चुका है।
हालाकी बहुत लोग समझते हैं की गोल्डन बटन आने का मतलब है स्वचालित तौर पर बड़ी कमाई शुरू हो जाती है, लेकिन असली गेम तो views में होता है।
YouTube पर गोल्डन प्ले बटन मिलने के बाद कमाई का असली खेल views में होता है, न कि subscribers में। विज्ञापनदाता 1,000 views पर करीब $2 यानी लगभग ₹167 तक देते हैं। अगर कोई क्रिएटर नियमित तौर पर वीडियो अपलोड करे और हर वीडियो पर अच्छा ट्रैफिक आए, तो सालाना इनकम आसानी से $4 million यानी लगभग ₹35.9 करोड़ तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये
बता दें की कमाई चैनल की niche, दर्शकों के देश और watch time जैसे फैक्टर पर काफी हद तक निर्भर करती है।
Brand Promotions से Extra Income
गौरतलब है की जैसे-जैसे चैनल बड़ा होता है, ब्रांड्स क्रिएटर को सीधे प्रमोशन ऑफर देते हैं। बता दें की एक 1 मिलियन+ चैनल के लिए:
- एक वीडियो प्रमोशन = ₹50,000 से ₹10 लाख तक
- प्रोडक्ट रिव्यू = ₹20,000 से ₹5 लाख तक
- Affiliate earnings = जरूरत के हिसाब से लगातार बढ़ती
यह extra income मिलाकर क्रिएटर की कुल कमाई कई गुना बढ़ जाती है।
Golden Play Button असल में दिखाता है की YouTuber अब उस लेवल पर पहुंच गया है जहां:
- Ad revenue बढ़ता है
- Sponsorship deals मिलने लगती हैं
- Brand collaborations आसान होते हैं
- International audience तक पहुंच बनती है
हालाकी ध्यान रखने वाली बात है की subscribers माइलस्टोन हैं, पर views असली आय का आधार हैं।
भारत में YouTube Income पर टैक्स कैसे लगता है?
भारत में YouTube earning को Income from Business or Profession माना जाता है, यानी अगर कोई full-time creator है तो उसकी पूरी कमाई प्रोफेशनल इनकम बन जाती है। खास बात है की Section 44AD के तहत जिन क्रिएटर्स का टर्नओवर ₹3 करोड़ तक है, वे सिर्फ 6% हिस्से को taxable मानकर काफी कम टैक्स भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Google का Nano Banana Pro लॉन्च, सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से बनेगा 4K स्टूडियो क्वालिटी इमेज
जैसे अगर किसी की सालाना YouTube income ₹50 लाख है, तो टैक्स सिर्फ ₹3 लाख पर लगेगा। हालाकी ITR हर साल फाइल करना जरूरी है और गौरतलब है की ब्रांड से मिले ₹20,000 से ज्यादा के गिफ्ट पर Section 194R के तहत TDS कटता है। कई क्रिएटर्स को इसकी जानकारी न होने से बाद में टैक्स नोटिस भी मिल जाता है, इसलिए नियम समझना जरूरी है।