देश की दिग्गज बैंक SBI में बड़ी चोरी! 19 किलो सोने के जेवरात ले भागे चोर, 14.94 करोड़ है अनुमानित किमत

SBI Bank gold robbery
1 min read

SBI: देश की दिग्गज भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंक SBI में गंभीर चोरी का मामला सामने आया है। वहीं इस चोरी को लेकर सामने जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक तेलंगाना के वारंगल में एक बड़ी डकैती की खबर सामने आई है। जांच में पता चला कि सोमवार की आधी रात को अपराधियों ने जिले के रायपर्थी मंडल में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से करीब 19 किलो सोने के जेवरात लूट लिए, जिनकी अनुमानित किमत ₹14.94 करोड़ है। बता दे कि इस घटना के बाद लुटेरों ने बैंक के सुरक्षा लॉकरों को निशाना बनाकर करीब 500 ग्राहकों को काफी सक्ते में डाल दिया है।

SBI बैंक का सुरक्षा गार्ड था अनुपस्थित

मौजूदा रिपोर्ट्स कि मानें तो रिपोर्ट बताती हैं कि घटना के समय SBI बैंक का सुरक्षा गार्ड अनुपस्थित था। चोरों ने पहले अलार्म के तार काटे और फिर खिड़की की लोहे की ग्रिल को काट दिया। इसके बाद वे बैंक में घुसे, सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और हार्ड डिस्क निकाल ली।

SBI Gold Robbery: 497 पैकेट सोने के जेवरात लेकर चोर फरार

बताया जा रहा है कि चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर तीन लॉकरों को तोड़ दिया। वहीं बैंक डाटा के मुताबिक इन लॉकरों में करीब 497 पैकेट सोने के जेवरात रखे गै थें, जिन्हें चोर लेकर फरार हो गएं। जिनके किमत का आकलन तकरीबन 15 करोड़ के आसपास लगाया जा रहा है। वहीं सबुत के तौर पर जल्दबाजी में वे गैस कटर को मौके पर ही छोड़ गए।

 

घटना स्थल पर पहुँचे DCP राजमहेंद्र नायक और उनकी टीम

वहीं इस घटना के अगले कारोबारी दिन यानि मंगलवार को जब बैंक के कर्मचारी साखा पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बैंक में डकैती (SBI gold robbery) हुई है। जिसके बाद त्वरित इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहाँ DCP राजमहेंद्र नायक और उनकी टीम घटना स्थल पर जांच करने के लिए पहुंची।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बैंक की तिजोरी को बड़ी ही चालाकी से तोड़ा गया, जिससे यह मामला किसी पेशेवर गिरोह का काम लग रहा है। वारंगल के पुलिस आयुक्त अम्बर किशोर झा ने बताया कि घटना की जांच जारी है। पुलिस ने बैंक परिसर का निरीक्षण किया है और आस पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

दौडे भागे घटनास्थल पर पहुंचे SBI ग्राहक

बहर हाल मामला देश के नामी बैंक का था, जिसमें बेहद बड़ी डकैती (SBI gold robbery) हो चुकी थी, ऐसे में खबर पुरे क्षेत्र में आग कि तरह फैल गई। जिसके बाद दौडे भागे SBI के चिंतित ग्राहक घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी मांगी। जिसपर बैंक के प्रतिनिधियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके कीमती सामान को बरामद करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

पहले भी हुई थी डकैती

अब गौरतलब है कि दो साल पहले भी इसी बैंक में डकैती हुई थी, जिसके बाद एक सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की गई थी। लेकिन पिछले एक साल से बैंक में कोई गार्ड मौजूद नहीं है। बहरहाल घटना के बाद, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “देश की दिग्गज बैंक SBI में बड़ी चोरी! 19 किलो सोने के जेवरात ले भागे चोर, 14.94 करोड़ है अनुमानित किमत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *