बक्सर: तीन माह की थी गर्भवती, पहले पति से झगड़ा… फिर कमरे में मिला शव

Savita Suspicious Death Buxar
1 min read

बक्सर के मल्लाह टोली मोहल्ले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तीन माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना उस समय हुई जब उसका पति दुबई लौटने की तैयारी में था। एक रात पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और अगली सुबह पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

बता दें कि मृतका की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2024 में नंद जी चौधरी से हुई थी। परिवार के अनुसार वह करीब तीन माह की गर्भवती थीं। पति नंद जी चौधरी दुबई में काम करते हैं और पिछले पांच महीनों से छुट्टी पर घर आए हुए थे। 13 मार्च को उन्हें दोबारा दुबई जाना था और इसके लिए हवाई टिकट भी ले लिया गया था।

एक रात का विवाद और खत्म हो गई दो जिंदगियां

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम पति शराब के नशे में थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालाकी विवाद किस बात पर हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़ा कुछ देर तक चला।

ये भी पढ़ें: बक्सर में बालू-गिट्टी कारोबारियों पर बड़ा एक्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम, होगी सख्त कार्रवाई

वहीं अगले ही दिन जो हुआ, उसने पूरे मोहल्ले को सन्न कर दिया। दरसल शनिवार की सुबह सविता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बक्सर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें की मृतका सविता देवी गर्भवती थी, जिससे मामला (Savita Suspicious Death Buxar) और अधिक संवेदनशील हो गया है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि कुछ हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पति समेत तीन हिरासत में

दाह संस्कार संपन्न होने के बाद रविवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सविता देवी के पति नंद जी चौधरी, उनके चाचा और चाची को हिरासत में ले लिया। तीनों से नगर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

पुलिस का कहना है कि,

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने संकेत दिया है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बक्सर: सब्जी बेचने वाले ने संतोष सेठ को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीट कर की हत्या

कई सवाल अब भी बाकी

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह घरेलू विवाद का नतीजा था? क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है? गौरतलब है कि शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था और सविता मां बनने वाली थीं।

ऐसे में इस घटना ने सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल बक्सर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp