बक्सर में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, गर्दन पर मिले रस्सी के निशान, पति गिरफ्तार

Buxar Sanju Devi Suspicious Death Case
1 min read

Buxar News: बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फोन पर दी गई अलग कहानी और फिर शव पर मिले रस्सी के निशान… मामला अब सीधा हत्या के आरोप तक पहुंच गया है। पुलिस जांच में जुटी है और पति को हिरासत में ले लिया गया है।

पेट दर्द से मौत या गला दबाकर हत्या? मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के तोराव खास गांव में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब 24 वर्षीय नवविवाहित महिला संजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। संजू देवी निरंजन राम की पत्नी थी और मूल रूप से इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी भुन्ना राम की पुत्री थी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में गुड़िया की रहस्यमयी मौत, क्या दहेज की मांग ने ले ली एक और बेटी की जान?

घटना (Buxar Sanju Devi Suspicious Death) की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मामला तुरंत पुलिस तक पहुंच गया। मृतका के पिता भुन्ना राम के अनुसार,

उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण बेटी की विदाई को लेकर बातचीत चल रही थी, तभी शाम को संजू के ससुर हरिनाथ राम का फोन आया, जिसमें बताया गया कि संजू के पेट में अचानक तेज दर्द उठा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, हालाकी मायके पक्ष को यह बात शुरू से ही संदिग्ध लगी।

बता दें की जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो संजू देवी की गर्दन पर रस्सी के साफ निशान देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में धारा-163 लागू

2021 में हुई थी शादी, 3 बच्चों की मां थी संजू

गौरतलब है की संजू देवी की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और वह अपने पीछे 2 छोटे बेटे और 6 माह की एक मासूम बेटी को छोड़ गई है। मां की असमय मौत से बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं, वहीं गांव में शोक का माहौल है और मायके पक्ष ने पति, ससुर, सास समेत अन्य परिजनों के खिलाफ नावानगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी मिलते ही नावानगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शनिवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराने सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बिना देर किए पति निरंजन राम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में देसी कट्टे से फायरिंग, मनमन तिवारी गिरफ्तार, 6 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि,

मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पूरा मामला इसी रिपोर्ट पर टिका हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि मामला आत्महत्या का है, किसी हादसे का या फिर साजिश के तहत की गई हत्या का।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →