बक्सर: सब्जी बेचने वाले ने संतोष सेठ को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीट कर की हत्या

Buxar Santosh Seth Murder
1 min read

Buxar: बक्सर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बता दें की नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित तुरहा टोली में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे एक पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस वारदात में 55 वर्षीय संतोष सेठ की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुराना विवाद बना संतोष सेठ के मौत की वजह

मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नगर थाना इलाके के मुख्य सड़क स्थित तुरहा टोली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब 55 वर्षीय संतोष सेठ, पिता रामलाल सेठ, निवासी सिविल लाइन्स, पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। बता दें कि हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसी मोहल्ले के एक सब्जी बेचने वाले ने किया।

ये भी पढ़ें: 14 साल बाद बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला, राहुल ने हत्यारे को गोलियों से भूना

देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि संतोष सेठ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक माहौल पूरी तरह तनाव में बदल चुका था। परिजनों का कहना है कि,

दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो उस रात अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।

कहा जा रहा है कि कहासुनी के बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ वार किए और संतोष सेठ को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हालाकी विवाद की असली वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है, लेकिन मोहल्ले के लोग इसे पुरानी रंजिश का नतीजा मान रहे हैं।

अस्पताल में तोड़ा दम, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

हमले के बाद मोहल्ले के लोगों ने खून से लथपथ संतोष सेठ को बिना देर किए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मिनटों में खाली कराया गया पूरा परिसर; जांच करने पहुँचा बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड

अस्पताल परिसर में भी देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए नाराजगी जताई।

हत्या के बाद दहशत, कड़ी कार्रवाई की मांग

इस बेरहमी से की गई हत्या (Buxar Santosh Seth Murder) के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है। हालात को संभालने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो सके। खबर लिखे जाने तक बक्सर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था, हालांकि अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है।

ये भी पढ़ें: 85 लाख में चमकेगा बक्सर! CM के हाथों होगा लाइट एण्ड साउन्ड का भव्य उद्घाटन, लेजर शो में दिखेगा रामायण

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुराने विवाद को समय रहते सुलझा लिया गया होता तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। गौरतलब है कि शांत माने जाने वाले बक्सर में ऐसी वारदात ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और अब हर किसी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर: सब्जी बेचने वाले ने संतोष सेठ को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीट कर की हत्या

Comments are closed.