AI फीचर्स, दमदार बैटरी और 6 साल अपडेट के साथ सैमसंग का Galaxy A57 5G और A37 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

AI फीचर्स, दमदार बैटरी और 6 साल अपडेट के साथ सैमसंग का Galaxy A57 5G और A37 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च कर ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो आमतौर पर महंगे फोन्स में देखने को मिलते हैं। 5000mAh बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और दमदार AI टूल्स के साथ ये फोन कितने खास हैं, यही सवाल सबके मन में है। अगर आप नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये अपडेट आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है।

कैसा है डिजाइन?

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G देखने में काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, लेकिन असली फर्क इनके मटेरियल और फिनिश में नजर आता है। बता दें कि Galaxy A57 5G में एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है, जिससे यह फोन हाथ में काफी प्रीमियम लगता है, साथ ही यह सिर्फ 6.9mm पतला और 179 ग्राम वजन के साथ हल्का भी है।

वहीं Galaxy A37 5G में पॉलीकार्बोनेट यानी प्लास्टिक फ्रेम इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी कीमत कंट्रोल में रखी गई है, हालांकि यह थोड़ा मोटा और भारी है। डिजाइन की बात करें तो A57 में स्लिम बॉडी और स्टाइलिश कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि A37 में थोड़ा मोटा बेजल और चिन देखने को मिलता है।

दोनों ही फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, पंच-होल कैमरा, IP68 रेटिंग और साइड में “Key Island” बटन डिजाइन जैसे फीचर्स समान हैं, जो इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल में मजबूत और आकर्षक बनाते हैं। रंगों की बात करें तो Galaxy A57 5G फोन गहरा नीला, हल्का आसमानी नीला (Awesome Icy Blue) और हल्का बैंगनी (Awesome Lilac) रंगों में उपलब्ध है।

वहीं Galaxy A37 5G फोन लैवेंडर (Awesome Lavender), गहरा ग्रे/काला (Awesome Charcoal) और ग्रे-ग्रीन (Awesome Graygreen) रंगों में आता है, जो यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से अच्छा विकल्प देता है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G भारत में लॉन्च, जानिए इन Smartphone के कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी

Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung ने अपने नए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में इस बार यूजर्स के पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश की है। बता दें कि इन दोनों फोन्स में कंपनी 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी सपोर्ट दे रही है, जो इस प्राइस रेंज में काफी कम देखने को मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रॉलिंग काफी स्मूद लगती है और तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Galaxy A57 5G में नया Exynos 1680 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.9 GHz तक जाती है। इसके साथ Xclipse 550 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग पहले से बेहतर हो जाती है। खास बात यह है कि इसमें वेपर चेंबर कूलिंग भी दी गई है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।

वहीं Galaxy A37 5G में Exynos 1480 (4nm) प्रोसेसर मिलता है, जिसकी स्पीड 2.75 GHz तक है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम और सामान्य गेमिंग के लिए काफी स्मूद अनुभव देता है। दोनों फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जो यूजर्स के लिए काफी पर्याप्त माना जा सकता है।

बैटरी और कैमरा

बैटरी के मामले में भी Samsung ने कोई समझौता नहीं किया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब दो दिन तक चल सकती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 5MP का मैक्रो लेंस दोनों में एक जैसा है। हालांकि, अल्ट्रा-वाइड कैमरे में फर्क देखने को मिलता है, जहां Galaxy A57 5G में 12MP और Galaxy A37 5G में 8MP सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

इन फोन्स में AI फीचर्स भी काफी काम के दिए गए हैं। Object Eraser, Best Face, Circle to Search और Auto Trim जैसे टूल्स फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बना देते हैं। वहीं Samsung Knox Vault और IP68 रेटिंग फोन को सुरक्षित और टिकाऊ बनाते हैं, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: आधी कीमत में मिल रहा है सैमसंग का 33,999 रुपये वाला 5G फोन, जानें फीचर्स और ऑफर

कितना है कीमत?

कीमत की बात करें तो Galaxy A57 5G का बेस वेरिएंट 56,999 रुपये से शुरू होता है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जबकि इसका 12GB RAM वाला वेरिएंट 62,499 रुपये तक जाता है। वहीं, Galaxy A37 5G थोड़ी किफायती रेंज में आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।

इसके अलावा 8GB+256GB वेरिएंट 47,499 रुपये और टॉप मॉडल 12GB+256GB 52,999 रुपये में मिलेगा। दोनों फोन Amazon पर लिस्ट हो चुके हैं और जल्द ही ग्राहकों तक पहुंचने लगेंगे। बता दें कि दोनों अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp