अब हेयरस्टाइल चुनना हो गया और भी आसान, ChatGPT बताएगा आपका परफेक्ट लुक
ChatGPT Hairstyle Feature: आजकल सोशल मीडिया पर एक नया AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ एक फोटो डालकर आपको अपने लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल सुझाव मिल जाता है। ChatGPT का यह फीचर आपके चेहरे की बनावट को समझकर अलग-अलग हेयरकट, कलर और स्टाइल के विकल्प दिखाता है। यह लोगों को नया लुक चुनने से पहले डिजिटल तरीके से उसे देखने का मौका देता है। यही वजह है कि यह फीचर यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
AI कैसे बता रहा है आपके लिए सही हेयरस्टाइल?
अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई सिर्फ सवालों के जवाब नहीं दे रहा, बल्कि आपके लुक को भी समझकर सुझाव देने लगा है। जब कोई यूजर अपनी फोटो ChatGPT पर अपलोड करता है, तो यह एआई चेहरे की बनावट, बालों की क्वालिटी और चेहरे के अनुपात को ध्यान से एनालाइज करता है।
इसके बाद यह एक तरह का “हेयरस्टाइल एनालिसिस बोर्ड” तैयार करता है, जिसमें बताया जाता है कि कौन सा हेयरकट आपके चेहरे पर सूट करेगा, बालों की कौन सी लंबाई अच्छी लगेगी और कौन सा स्टाइल आपको बेहतर लुक देगा।
यह पूरा आउटपुट किसी सैलून की सलाह जैसा लगता है, जहां आपको अलग-अलग हेयरस्टाइल साफ और आसान तरीके से समझाए जाते हैं, जिससे अपने नए लुक का आइडिया पहले ही मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: अब सिर्फ हार्ट रेट नहीं, दिमाग भी होगा ट्रैक! दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस बताएगा फोकस और थकान
ChatGPT का हेयरस्टाइल फीचर कैसे इस्तेमाल करें?
ChatGPT का हेयरस्टाइल फीचर इस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या वेब पर ChatGPT खोलना होता है। फिर एक साफ और अच्छी रोशनी वाली फोटो अपलोड करनी होती है, जिसमें आपका चेहरा साफ नजर आ रहा हो।
इसके बाद आपको एक छोटा सा प्रॉम्प्ट लिखना होता है जैसे,
मेरी फोटो देखकर मुझे अच्छे हेयरस्टाइल के सुझाव दो और पूरा स्टाइल बोर्ड बनाओ।
कुछ ही सेकंड में AI आपके लिए अलग-अलग हेयरकट और स्टाइल के विकल्प तैयार कर देता है।
अगर आप चाहें तो प्रॉम्प्ट बदलकर और भी नए और अलग सुझाव भी ले सकते हैं, जैसे प्रोफेशनल लुक या छोटे बालों के नए स्टाइल। फोटो जितनी साफ होगी, रिजल्ट उतना ही बेहतर और सटीक मिलेगा, वरना सुझाव उतने अच्छे नहीं आ पाते।
AI हेयरस्टाइल आउटपुट में क्या-क्या मिलता है?
ChatGPT का हेयरस्टाइल आउटपुट सिर्फ एक या दो सुझाव नहीं देता, बल्कि यह आपके पूरे लुक के हिसाब से कई ऑप्शन दिखाता है। इसमें लंबे लेयर्स, छोटे हेयरकट, बैंग्स, कर्ल्स और वेवी स्टाइल जैसे अलग-अलग हेयरस्टाइल आइडिया शामिल होते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और चेहरे के अनुसार चुन सकते हैं।
इसके साथ ही यह आपकी स्किन टोन को देखते हुए हेयर कलर के सुझाव भी देता है और यह भी बताता है कि कौन सा रंग आपके ऊपर अच्छा नहीं लगेगा। इतना ही नहीं, कई बार इसमें स्टाइलिंग टिप्स और एक्सेसरीज़ के आइडिया भी मिलते हैं, जिससे आप अपने पूरे लुक को और बेहतर और आकर्षक बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अब AI बनाएगा सटीक और स्मार्ट तस्वीरें, OpenAI का ChatGPT Images 2.0 लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
ChatGPT Hairstyle Feature की सीमाएं
यह फीचर भले ही काफी दिलचस्प और नया लग रहा हो, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं जिन्हें समझना जरूरी है। कई बार एआई द्वारा दिया गया रिजल्ट असली बालों की बनावट या टेक्सचर को पूरी तरह सही तरीके से नहीं दिखा पाता, इसलिए इसे बिल्कुल फाइनल लुक मान लेना सही नहीं है। यह सिर्फ एक सुझाव देने वाला टूल है, असली फैसला नहीं।
अपने बाल कटवाने या नया स्टाइल चुनने से पहले हमेशा किसी अच्छे सैलून या हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहता है। हालांकि इसके बावजूद यह ट्रेंड तेजी से लोगों में लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इससे बिना किसी जोखिम के लोग पहले ही अपना नया लुक देखकर आइडिया ले लेते हैं।
आज के समय में जब हर चीज डिजिटल तरीके से एक्सप्लोर की जा रही है, तो यह फीचर उसी बदलाव की एक नई झलक माना जा सकता है।
