बक्सर में जलकर खाक हुई उत्तर प्रदेश की ट्रक, जान बचा कर भागे चालक और खलासी

बक्सर में जलकर खाक हुई उत्तर प्रदेश की ट्रक, जान बचा कर भागे चालक और खलासी

बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कुछ ही पलों में सबकुछ बदल दिया। सड़क पर खड़ा एक ट्रक, पीछे से तेज रफ्तार में आता दूसरा गाड़ी और फिर एक जोरदार टक्कर… इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया। आग की लपटें उठीं, लोग भागने लगे और माहौल अचानक डरावना हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते चालक और खलासी बाहर निकल गए।

जोरदार टक्कर के बाद धधका ट्रक, मची अफरा-तफरी

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के टिकपोखर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319, यानी मोहनिया-आरा मार्ग पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा (NH 319 Truck Fire Incident) हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उससे जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने वाले ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया और कुछ ही पल में उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और लपटें ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक और खलासी समय रहते बाहर निकल गए, उन्हें हल्की चोटें आईं लेकिन वे सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर: 10 साल का इंतजार खत्म! मई से चालू होगा 117 करोड़ का ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

अतिरिक्त दमकल की मदद से बुझी आग

घटना की खबर मिलते ही सोनवर्षा थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रक में मौजूद तेल के कारण आग बुझाना आसान नहीं था और काफी कोशिश के बाद ही हालात काबू में आए।

आग इतनी तेज थी कि उसे काबू में करने के लिए अतिरिक्त अग्निशमन दल को बुलाना पड़ा और काफी कोशिशों के बाद ही आग बुझाई जा सकी, तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जल चुका था। पुलिस के मुताबिक यह ट्रक उत्तर प्रदेश का था और पटना की ओर जा रहा था।

सड़क पर लापरवाही बनी खतरे की वजह

इस ट्रक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी के वाहन खड़ा करना ही इस दुर्घटना की बड़ी वजह बना। नियम साफ कहते हैं कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा करना गलत है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक लापरवाही करते हैं और ऐसे हादसे बार-बार सामने आते हैं।

ये भी पढ़ें: मामूली बहस और खत्म हो गई एक जिंदगी, बक्सर में ट्रक से कुचलकर पंकज यादव की हत्या

स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर समय रहते सावधानी बरती जाती तो यह दुर्घटना टल सकती थी। प्रशासन भी लगातार नियमों का पालन करने की अपील करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर कम ही दिखता है। राहत की बात यह रही कि इस बार कोई जान नहीं गई, लेकिन यह घटना साफ संकेत देती है कि छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp