349cc इंजन के साथ Triumph की ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

349cc इंजन के साथ Triumph की ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

भारत में बाइक प्रेमियों के लिए एक नई खबर सामने आई है। मशहूर कंपनी Triumph ने अपनी नई बाइक Tracker 400 को भारतीय बाजार में उतार दिया है, लेकिन इसमें एक खास बदलाव किया गया है। बता दें कि यह बाइक दिखने में दमदार होने के साथ-साथ अब नए इंजन सेटअप के कारण चर्चा में है।

भारत में क्यों बदला गया Tracker 400 का इंजन

भारत में लॉन्च हुई Triumph Tracker 400 को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसका इंजन छोटा क्यों कर दिया गया। बता दें कि इंटरनेशनल मॉडल में जहां 399cc इंजन मिलता है, वहीं भारत में इसे 349cc के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इंजन का बोर तो वही रखा, लेकिन स्ट्रोक कम कर दिया, ताकि बाइक 350cc से नीचे वाली कैटेगरी में आ सके।

गौरतलब है कि भारत में 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर 18 प्रतिशत GST लगता है, जिससे कीमत को किफायती रखना आसान हो जाता है। हालांकि इंजन छोटा किया गया है, फिर भी इसकी परफॉर्मेंस में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, यही वजह है कि यह बाइक खास बनकर सामने आई है।

ये भी पढ़ें: भारत में दस्तक देने वाली है Triumph Bonneville 350, जानिए डिज़ाइन, इंजन, कीमत और लॉन्च अपडेट

Triumph Tracker 400 के स्पेसिफिकेशन

Triumph की नई Tracker 400 में 349cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 40 हॉर्सपावर की ताकत और 32Nm टॉर्क देता है। इसकी पावर Thruxton 400 के बराबर है और Triumph Speed 400 व Triumph Scrambler 400 से ज्यादा मानी जा रही है।

इसकी पीक पावर थोड़ी ज्यादा RPM पर मिलती है, लेकिन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ राइडिंग काफी स्मूद रहती है। वहीं, 154-157 kmph की टॉप स्पीड इसे और आकर्षक बनाती है। बाइक में मजबूत ट्यूबलर स्टील फ्रेम, USD फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब रास्तों पर भी कंट्रोल बना रहता है।

इसके अलावा 300mm फ्रंट डिस्क, 230mm रियर डिस्क, डुअल चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे एक कंप्लीट पैकेज बनाते हैं।

डिजाइन और फीचर

Triumph Tracker 400 अपने खास फ्लैट-ट्रैक स्टाइल डिजाइन के कारण बाकी बाइक्स से अलग नजर आती है, जिसमें बॉक्सी फ्यूल टैंक, नंबर-बोर्ड पैनल, छोटा फ्लाईस्क्रीन और क्लीन टेल सेक्शन इसे एक स्पोर्टी और हटकर लुक देते हैं। बता दें कि इसमें 17-इंच के व्हील्स के साथ MRF टायर्स दिए गए हैं, वहीं USD फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन राइड को और स्मूद बनाते हैं।

बाइक में LED हेडलाइट के साथ सिग्नेचर DRL और LED टेललाइट मिलती है, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ मल्टी-फंक्शन LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें गियर इंडिकेटर और फ्यूल गेज जैसी जरूरी जानकारी मिलती है। इसका कर्ब वेट 183 किलोग्राम, सीट हाइट 805 mm और 13 लीटर का फ्यूल टैंक इसे रोजमर्रा और लॉन्ग राइड दोनों के लिए बैलेंस्ड बनाता है।

ये भी पढ़ें: अब प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदना हुआ और भी आसान, Triumph के 350cc बाइक्स की कीमत में जबरदस्त कटौती

Triumph Tracker 400 की कीमत

Triumph ने अपनी नई Tracker 400 की एक्स-शोरूम कीमत भारत में 2.46 लाख रुपये रखी है, जो इसे काफी दिलचस्प पोजिशन में खड़ा करती है। बता दें कि यह कीमत Triumph Speed 400 और Triumph Scrambler 400 के बीच आती है और दोनों से करीब 14,000 रुपये का ही अंतर रखती है।

ऐसे में यह उन लोगों के लिए नया ऑप्शन बन सकती है जो कुछ अलग डिजाइन और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं, हालांकि सेगमेंट में पहले से मौजूद बाइक्स के बीच अपनी पहचान बनाना इसके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन इसका लुक और पावर जरूर लोगों का ध्यान खींच सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp