घर के दरवाजे पर महिला को मारी गोली, जेठ और बेटे पर संपत्ति हड़पने का लगा आरोप

Patna Mira Devi Murder Case
1 min read

बिहार में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुबह के शांत माहौल में एक महिला की अचानक गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक घटना में अपने ही लोगों पर आरोप लग रहे हैं। आखिर क्या है इस हत्या के पीछे की असली वजह, जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

दरवाजे पर महिला को मारी गोली

यह मामला पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊरा गांव का है। मंगलवार सुबह मीरा देवी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मीरा देवी जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत (Patna Mira Devi Murder) हो गई।

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। गोली की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले, तब महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। हालांकि, यह कोई पहली घटना नहीं बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इस परिवार पर जानलेवा हमला हो चुका है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा! एक ही जमीन दो बार बिकी, रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के बाद भी नहीं हुवा कब्जा

क्या है हत्या की वजह?

इस हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके ही जेठ श्लोक यादव और उसके बेटे भूषण यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि,

परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। श्लोक यादव पूरे जमीन पर अपना कब्जा चाहता था और इसी कारण से पहले भी परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया गया था।

ग्रामीण आनंदी प्रसाद ने बताया कि,

पहले भी रघुवंश प्रसाद पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। आरोपी सुबह घर की लाइट बंद कर छिपे हुए थे और जैसे ही महिला बाहर आई, उन्होंने गोली चला दी।

यह भी कहा जा रहा है कि इससे पहले छोटे भाई को गोली मारने के मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से इस घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: जमीन विवाद बना गैंगवार, भु माफिया के घर से निकला हथियारों का जखीरा, 341 गोलियां, कार्बाइन और राइफल देख पुलिस भी रह गई दंग

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। बाढ़ एएसपी-2 अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि,

सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को दो गोलियां मारी गईं। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है

पुलिस ने तकनीकी और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया है ताकि सभी सबूत जुटाए जा सकें। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे मेऊरा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →