मारुति और टाटा को टक्कर देने आई Hyundai की नई कार, 7 लाख रेंज में डैशकैम और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स

मारुति और टाटा को टक्कर देने आई Hyundai की नई कार, 7 लाख रेंज में डैशकैम और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स

भारतीय ऑटो मार्केट में Hyundai ने अपनी नई Grand i10 NIOS Vibe Edition लॉन्च कर दी है, जो सीधे तौर पर Maruti Suzuki Swift और Tata Tiago जैसी पॉपुलर कारों को चुनौती देती नजर आ रही है। करीब 7 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली इस कार में डैशकैम, 6 एयरबैग और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इस नए एडिशन में डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बड़े अपडेट किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड बन गई है।

डिजाइन और इंटीरियर में बड़ा बदलाव

Vibe Edition को खास बनाने के लिए इसके डिजाइन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण नया Titan Grey मैट पेंट है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट में यूनिक बता रही है। यह रंग सड़क पर कार को एक अलग पहचान देता है। इंटीरियर में ब्लैक थीम के साथ रेड एक्सेंट दिया गया है, जिससे केबिन स्पोर्टी और प्रीमियम दोनों लगता है।

इसके साथ 15-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। कार में लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी स्मार्ट हो जाता है।

ये भी पढ़ें: इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा

नई टेक्नोलॉजी के साथ ड्राइविंग का बदला अनुभव

Grand i10 NIOS Vibe Edition में सबसे ज्यादा चर्चा डैशकैम फीचर की हो रही है, जो कार के अंदर ही दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल हैचबैक सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है। इसमें ड्राइविंग, इमरजेंसी, इवेंट और ट्रैवल जैसे अलग-अलग रिकॉर्डिंग मोड दिए गए हैं, जिससे हर तरह की ड्राइव आसानी से रिकॉर्ड की जा सकती है।

इतना ही नहीं, यूजर इससे फोटो भी क्लिक कर सकता है और मोबाइल ऐप की मदद से वीडियो सीधे फोन में डाउनलोड भी कर सकता है, जो खासकर उन लोगों के लिए काफी काम का है जो अपनी ड्राइव को रिकॉर्ड करके शेयर करना पसंद करते हैं।

इंजन की बात करें तो Grand i10 NIOS में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 83 hp पावर और 113 Nm टॉर्क देता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में लिया जा सकता है, साथ ही CNG वेरिएंट भी मिलता है जिसमें पावर थोड़ी कम होकर 68 hp हो जाती है लेकिन माइलेज ज्यादा बेहतर मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: अब 2 लाख देकर घर लाएं टाटा की चमचमाती ऑटोमैटिक SUV, सिर्फ 10,430 की आएगी EMI, जानिए पूरा हिसाब

Grand i10 NIOS Vibe Edition का कीमत और मुकाबला

हुंडई की इस नई Vibe Edition कार की शुरुआती कीमत करीब 7.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप मॉडल 7.73 लाख रुपये तक जाता है। यह कीमत इसे रेगुलर वर्जन से थोड़ा महंगा बनाती है, लेकिन नए फीचर्स और अपडेट्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प भी बन जाती है।

इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Swift और Tata Tiago जैसी लोकप्रिय हैचबैक से है। कंपनी का फोकस साफ दिखता है कि अब वह ऐसी कारें ला रही है जो स्टाइल, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ खासकर युवा ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित कर सकें।

Jai Jagdamba News Whatsapp