बजट में चाहिए iPhone जैसा लुक? 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ भारत आ रहा HMD का नया बजट 5G फोन
HMD एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना नया बजट 5G फोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च करने जा रही है, जिसकी लॉन्च डेट 21 मई तय की गई है। लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन, 50MP AI कैमरा और 6000mAh बैटरी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि यह फोन स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में बड़ा मुकाबला पेश कर सकता है।
HMD Vibe 2 5G स्पेसिफिकेशन
इस फोन का कैमरा सेटअप अभी से लोगों के बीच काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का एआई (AI) प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। सेकेंडरी कैमरा के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसका कैमरा मॉड्यूल डिजाइन देखकर लोग इसे iPhone जैसे लुक से जोड़ रहे हैं।
रियर साइड का कैमरा आइलैंड काफी हद तक प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसा फील देता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में भी थोड़ा अलग और खास नजर आता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देने का दावा करती है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोन में फ्लैट डिस्प्ले और बीच में होल-पंच सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आजकल के नए स्मार्टफोन ट्रेंड को फॉलो करता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, सेकेंडरी माइक्रोफोन और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद रहेगा, जो आज के समय में कम ही फोन में देखने को मिलता है।
HMD Vibe 2 5G की लॉन्च डेट और डिजाइन
HMD ने साफ कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G भारत में 21 मई को लॉन्च (HMD Vibe 2 5G India Launch) होगा और लॉन्च के बाद यह फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसके तीन आकर्षक रंग भी बताए हैं, जिनमें कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये धांसू फोन, कॉलिंग और बैटरी में सबसे आगे
इसमें फ्लैट फ्रेम बॉडी और पीछे की तरफ डुअल-टोन फिनिश दी गई है, साथ ही बैक साइड पर बीच में HMD का लोगो इसे सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक देता है। फिलहाल रैम, स्टोरेज और डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन जैसी अहम जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च के समय सभी डिटेल साफ हो जाएंगे।
