अब आंध्र प्रदेश में Royal Enfield लगाएगी नई फैक्ट्री, 2500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगा कारोबार

Royal Enfield Andhra Pradesh Plant Investment
1 min read

Royal Enfield ने एक बार फिर ऑटो सेक्टर में हलचल मचा दी है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये के बड़े निवेश के साथ नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का ऐलान किया है। यह कदम सिर्फ उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे रोजगार और कारोबार दोनों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि कंपनी पहले से ही अपनी क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन यह नया फैसला पूरी तस्वीर बदल सकता है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में बनेगी नई यूनिट

रॉयल एनफील्ड ने सोमवार को जानकारी दी कि कंपनी आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के ताडा इंडस्ट्रियल हब में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करेगी। कंपनी ने इसके लिए जमीन भी खरीद ली है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट (Royal Enfield Andhra Pradesh Plant) को कंपनी के बोर्ड से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि भविष्य की मांग और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ेगा। Royal Enfield इस समय देश में लगातार बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता लगभग 14.6 लाख यूनिट सालाना है और यह लगभग पूरी तरह इस्तेमाल हो रही है।

ये भी पढ़ें: 90 साल पुरानी बुल्लेट अब होगी और दमदार, Royal Enfield ला रही Bullet 650 का नया अवतार

पहले भी किया था बड़ा निवेश

बता दें कि इसी साल फरवरी में कंपनी ने तमिलनाडु के चेय्यार प्लांट में क्षमता बढ़ाने के लिए 958 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। उस विस्तार के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 20 लाख यूनिट सालाना तक पहुंच जाएगी। फिलहाल Royal Enfield तमिलनाडु में अपने चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चला रही है।

कंपनी के अनुसार इन यूनिट्स की कुल संभावित क्षमता करीब 20 लाख यूनिट सालाना है। Eicher Motors के मैनेजिंग डायरेक्टर और Royal Enfield के CEO बी. गोविंदराजन ने कहा कि,

आंध्र प्रदेश में होने वाला यह निवेश कंपनी की अगली ग्रोथ फेज को मजबूत करेगा। आने वाले समय में कंपनी की मांग और तेजी से बढ़ सकती है।

रोजगार और ग्लोबल विस्तार पर भी फोकस

Royal Enfield पहले से ही आंध्र प्रदेश में मजबूत मौजूदगी रखती है। कंपनी ने राज्य में 100 से ज्यादा रिटेल और सर्विस आउटलेट स्थापित किए हैं। इसके अलावा 1200 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि,

वह लंबे समय की विकास योजना के तहत लगातार नए प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं का आकलन करती रहती है। यही वजह है कि अब आंध्र प्रदेश को नए निवेश के लिए चुना गया है।

ये भी पढ़ें: नई E-Clutch टेक्नोलॉजी और 471cc इंजन के साथ होंडा की नई बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

गौरतलब है कि भारत के अलावा रॉयल एनफील्ड कई दूसरे देशों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी के छह देशों में सात CKD फैसिलिटी हैं। इनमें ब्राजील में दो यूनिट्स जबकि बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, अर्जेंटीना और कोलंबिया में एक-एक यूनिट शामिल है।

इसके अलावा कंपनी के दो टेक्निकल सेंटर भी हैं। इनमें एक ब्रिटेन के ब्रंटिंगथॉर्प में और दूसरा चेन्नई में मौजूद है। रॉयल एनफील्ड इस समय भारत समेत दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में कारोबार कर रही है और उसके 3200 से अधिक स्टोर संचालित हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp