iPhone 18 Pro की बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा, mAh आंकड़े देखकर यूजर्स हो सकते हैं हैरान

iPhone 18 Pro Battery Leak: बैटरी अपग्रेड मामूली, फिर भी बढ़ सकती है बैटरी लाइफ
1 min read

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone को लेकर एक नई लीक ने टेक जगत में चर्चा तेज कर दी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro की बैटरी क्षमता में उम्मीद के मुताबिक बड़ा अपग्रेड नहीं मिल सकता। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि छोटी बैटरी बढ़ोतरी के बावजूद फोन की बैटरी लाइफ पहले से काफी बेहतर हो सकती है।

आखिर इसके पीछे कौन-सी नई तकनीकें काम करेंगी और क्या कीमत भी बढ़ने वाली है? आइए जानते हैं इस लीक से जुड़ी अहम बातें।

iPhone 18 Pro में बैटरी को लेकर सामने आई नई जानकारी

iPhone 18 Pro को लेकर सामने आई नई लीक में दावा किया गया है कि Apple अलग-अलग देशों के लिए अलग बैटरी क्षमता वाले मॉडल ला सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, चीन में बिकने वाले iPhone 18 Pro में 4,056mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि अमेरिका और अन्य वैश्विक बाजारों के लिए 4,288mAh बैटरी वाला मॉडल आने की संभावना है।

इसकी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि अमेरिका में Apple ई-सिम आधारित iPhone बेचता है, जिससे फोन के अंदर अतिरिक्त जगह बचती है और बड़ी बैटरी लगाने में मदद मिलती है। वहीं चीन में अब भी फिजिकल सिम स्लॉट मिलने के कारण बैटरी क्षमता थोड़ी कम रह सकती है।

ये भी पढ़ें: सोने के बाद अब चांदी पर बड़ा एक्शन, सरकार के नए नियमों से कीमत में आ सकता है बड़ा उछाल

iPhone 18 Pro में कितना बड़ा होगा बैटरी अपग्रेड?

लीक रिपोर्ट्स (iPhone 18 Pro Battery Leak) की मानें तो iPhone 18 Pro में बैटरी क्षमता बढ़ेगी जरूर, लेकिन यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि चीन वाले मॉडल में करीब 4,056mAh और वैश्विक मॉडल में 4,288mAh बैटरी मिल सकती है। तुलना करें तो iPhone 17 Pro में क्रमशः 3,988mAh और 4,252mAh बैटरी दी गई थी। यानी नए मॉडल में केवल मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ऐसे में जो यूजर्स बैटरी के मामले में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें यह अपग्रेड थोड़ा निराश कर सकता है। हालांकि, असली फर्क सिर्फ बैटरी के आकार से नहीं बल्कि फोन की नई तकनीकों और बेहतर पावर एफिशिएंसी से भी पड़ सकता है।

iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है बड़ी बैटरी

इसी टिप्स्टर ने पहले दावा किया था कि iPhone 18 Pro Max में बैटरी क्षमता 5,000mAh के आंकड़े को पार कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन मॉडल में करीब 5,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है। वहीं अमेरिकी मॉडल में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि Apple ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

छोटी बैटरी के बावजूद कैसे बढ़ सकती है बैटरी लाइफ?

iPhone 18 Pro की बैटरी क्षमता में भले ही बहुत बड़ा इजाफा देखने को न मिले, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फोन का बैकअप भी लगभग वही रहेगा। दरअसल, बैटरी लाइफ केवल mAh पर निर्भर नहीं करती, बल्कि प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए iPhone 18 Pro में ए20 प्रो चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित होगा। इससे कम बिजली खर्च होगी, फोन कम गर्म होगा और लंबे समय तक बैटरी चल सकती है।

ये भी पढ़ें: गेमिंग और फोटोग्राफी वालों के लिए Xiaomi लाया तगड़ा फोन, फीचर्स ऐसे जो कई फ्लैगशिप फोन्स में भी नहीं

Apple इस्तेमाल करेगी अपना C2 मॉडेम

कंपनी अपने नए सी2 मॉडेम का इस्तेमाल भी कर सकती है, जिससे नेटवर्क प्रदर्शन बेहतर होने के साथ बैटरी की खपत कम होने की उम्मीद है। ऐसे में कागज पर बैटरी छोटी बढ़ने के बावजूद वास्तविक इस्तेमाल में यूजर्स को पहले से बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में LTPO+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह तकनीक स्क्रीन पर दिख रही सामग्री के अनुसार बिजली की खपत को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकती है। इसका सीधा फायदा बैटरी बैकअप पर पड़ सकता है।

iPhone 18 Pro Price Leak: कीमत भी बढ़ सकती है?

बैटरी के साथ-साथ कीमत को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। Digital Chat Station का दावा है कि iPhone 18 Pro की कीमत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ प्रसिद्ध विश्लेषकों की पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए कीमतों को स्थिर रख सकता है। ऐसे में लॉन्च के करीब आने पर ही कीमत को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp