120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी! Vivo Y6e को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, फीचर ऐसे की बजट यूजर्स हो जाएंगे खुश

Vivo Y6e Google Play Console Listing
1 min read

Vivo का नया स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है! गूगल प्ले कंसोल Supported Devices List में Vivo Y6e की एंट्री ने टेक प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Vivo Y60 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे खास बना सकते हैं।

बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और बजट-फ्रेंडली कीमत की उम्मीद के बीच यूजर्स इसकी लॉन्च डेट जानने को बेताब हैं। आखिर Vivo Y6e में क्या नया मिलेगा और यह बाजार में कितना धमाल मचाएगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Vivo Y6e गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट

ताजा जानकारी के अनुसार Vivo Y6e को गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड़ डिवाइस के लिस्ट में देखा गया है। लिस्टिंग में इस फोन का मॉडल नंबर V2559A और डिवाइस कोड PD2559 दर्ज किया गया है। यही मॉडल नंबर पहले लॉन्च हो चुके Vivo Y60 से भी जुड़ा हुआ बताया गया है।

दरअसल, Vivo पहले भी Vivo Y60 के आधार पर कई अन्य मॉडल बाजार में उतार चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo Y60s, Vivo Y60m और Vivo Y6t जैसे डिवाइस भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि Vivo Y6e भी इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए लॉन्च तारीख और अंतिम स्पेसिफिकेशन को लेकर इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro की बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा, mAh आंकड़े देखकर यूजर्स हो सकते हैं हैरान

Vivo Y6e में क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

अगर Vivo Y6e, Vivo Y60 का रीब्रांडेड वर्जन साबित होता है, तो यह फोन बजट और मिड-रेंज ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। लीक जानकारी के अनुसार इसमें 6.74 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 16 आधारित ओरिजिन OS 6, 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

इसके अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G नेटवर्क सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च तक कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Vivo Y6e क्यों हो सकता है खास?

Vivo Y6e को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसकी वजह हैं इसके संभावित फीचर्स, जो बजट यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं। अगर इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है, तो यह रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए शानदार विकल्प बन सकता है।

गूगल प्ले कंसोल पर इसकी मौजूदगी (Vivo Y6e Google Play Console Listing) से भी संकेत मिले हैं कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे Vivo Y60 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिससे यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी और बेहतर बैटरी बैकअप जैसे फायदे मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 2026 में FD से आगे निकलीं ये 3 सरकारी निवेश योजनाएं, सुरक्षित रिटर्न के साथ टैक्स बचाने का भी मौका

फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी जल्द ही इससे जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा कर सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp