Oppo Reno 16 या Xiaomi 17T? ₹60 हजार के बजट में कौन-सा स्मार्टफोन है बेहतर, खरीदने से पहले जानिए किसमें मिलता है ज्यादा वैल्यू

Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: ₹60 हजार में कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना रहेगा बेहतर?
1 min read

Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: अगर आप ₹60,000 के बजट में नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस वीडियो में Oppo Reno 16 और Xiaomi 17T की पूरी तुलना दिखाई गई है। कैमरा, गेमिंग, बैटरी, चार्जिंग, डिस्प्ले, वीडियो एडिटिंग और रियल वर्ल्ड परफॉर्मेंस के आधार पर दोनों फोनों का विश्लेषण किया गया है। जानिए आखिर कौन-सा फोन आपके पैसों की सबसे ज्यादा वैल्यू देता है और किसे खरीदना बेहतर रहेगा?

किस फोन में है ज्यादा दम?

फीचरOppo Reno 16Xiaomi 17Tकिसे बढ़त?
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 4MediaTek Dimensity 8500 UltraXiaomi 17T (ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस)
डिस्प्ले6.32-इंच 1.5K AMOLED6.59-इंच 1.5K AMOLEDबराबरी (पसंद पर निर्भर)
पीक ब्राइटनेस3,600 निट्सलगभग 1,400 निट्सOppo Reno 16
रियर कैमरा50MP + 50MP + 50MP (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)50MP + 50MP + 12MP (5x ऑप्टिकल ज़ूम)बराबरी (Oppo बेहतर रंग, Xiaomi ज्यादा डिटेल)
फ्रंट कैमरा50MP32MPReno 16
बैटरी और चार्जिंग6,700mAh + 80W फास्ट चार्जिंग6,500mAh + 67W फास्ट चार्जिंगReno 16
शुरुआती कीमतलगभग ₹61,999लगभग ₹59,999Xiaomi 17T (थोड़ा सस्ता)

दोनों कंपनियों ने अपने-अपने फोन को अलग अंदाज में तैयार किया है, जहां Oppo Reno 16 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है और इसका जोर कैमरा, बैटरी और डिजाइन पर ज्यादा है, वहीं Xiaomi 17T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और तेज स्पीड के लिए बनाया गया है। ऐसे में सिर्फ स्पेसिफिकेशन देखकर फैसला लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि असली फर्क तो रोजमर्रा के इस्तेमाल में पता चलता है कि कौन-सा फोन आपकी जरूरतों पर ज्यादा खरा उतरता है।

ये भी पढ़ें: अब बार-बार फोन चार्ज करने की टेंशन खत्म! 8000mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus N6

कंटेंट क्रिएशन के लिए कौन-सा फोन बेहतर?

पहलूOppo Reno 16Xiaomi 17Tकिसे बढ़त?
फोटो क्वालिटीप्राकृतिक रंग, बेहतर स्किन टोन और लो-लाइट प्रदर्शनज्यादा शार्प डिटेल और बेहतर अल्ट्रा-वाइड फोटोउपयोग के अनुसार
ऑप्टिकल ज़ूम3.5x5xXiaomi 17T
पोर्ट्रेट फोटोज्यादा प्राकृतिक बैकग्राउंड ब्लरअच्छी डिटेलOppo Reno 16

अगर आप अपने फोन पर वीडियो एडिटिंग करते हैं या नियमित रूप से कंटेंट बनाते हैं, तो Xiaomi 17T आपके लिए ज्यादा उपयुक्त साबित हो सकता है। इसकी तेज प्रोसेसिंग की वजह से 4K वीडियो एक्सपोर्ट जैसे काम कम समय में पूरे हो जाते हैं। वहीं, जिन लोगों की प्राथमिकता तेज परफॉर्मेंस, स्मूद अनुभव और बेहतर डाउनलोड स्पीड है, उनके लिए भी यह फोन अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

दूसरी ओर, अगर आपकी जरूरत लंबा बैटरी बैकअप और कम समय में फोन चार्ज होने की है, तो Oppo Reno 16 भी एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आता है।

Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: रियल वर्ल्ड टेस्ट में किसने मारी बाजी?

टेस्टOppo Reno 16Xiaomi 17Tविजेता
4K वीडियो एक्सपोर्ट1 मिनट 5 सेकंड35 सेकंडXiaomi 17T
Wi-Fi डाउनलोड स्पीड7.8 Mbps73 MbpsXiaomi 17T
BGMI गेमिंग90 FPS पर स्मूद गेमिंग90 FPS पर स्मूद गेमिंगबराबरी (लंबे गेमिंग सेशन में Xiaomi बेहतर)

परफॉर्मेंस के मामले में Xiaomi 17T थोड़ा आगे नजर आता है। इसका प्रोसेसर तेज है, जिससे वीडियो एक्सपोर्ट, मल्टीटास्किंग और डाउनलोड स्पीड जैसे कामों में बेहतर नतीजे मिलते हैं। दोनों फोन BGMI के लिए अच्छे विकल्प हैं। दोनों डिवाइस Smooth और Extreme+ सेटिंग्स पर 90fps गेमप्ले को सपोर्ट करते हैं और सामान्य गेमिंग के दौरान स्मूद अनुभव देते हैं।

ये भी पढ़ें: Android 16 के साथ आया Motorola का नया फोन, मिलेगी बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Reno 16 में 6.23 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो ब्राइटनेस और कलर टोन के मामले में थोड़ा बेहतर महसूस होता है। वहीं Xiaomi 17T की 6.59 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन बड़ी है, इसलिए वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान ज्यादा इमर्सिव अनुभव देती है।

फीचरOppo Reno 16Xiaomi 17Tविजेता
बैटरी बैकअप6,700mAh, ज्यादा लंबा बैकअप6,500mAhReno 16
चार्जिंग स्पीड80W67WReno 16
धूप में स्क्रीन विजिबिलिटी3,600 निट्स, बेहतर ब्राइटनेसलगभग 1,400 निट्सReno 16

रेनो 16 में 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि 17T में 6,500mAh बैटरी मिलती है। इसलिए बैटरी बैकअप के मामले में Oppo Reno 16 आगे है। Oppo Reno 16 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि Xiaomi 17T 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस लिहाज से Oppo Reno 16 ज्यादा तेजी से चार्ज होता है।

कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट करीब ₹60,000 है, तो Oppo Reno 16 और Xiaomi 17T दोनों ही अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, कीमत में करीब ₹2,000 का ही अंतर होने के बावजूद असली इस्तेमाल के दौरान Xiaomi का 17T थोड़ा ज्यादा दमदार नजर आता है। इसमें तेज प्रोसेसर, बेहतर स्पीड, वीडियो एडिटिंग में शानदार प्रदर्शन और वाई-फाई पर बेहतर डाउनलोड स्पीड जैसी खूबियां मिलती हैं, जिससे यह पैसे के हिसाब से ज्यादा वैल्यू देता है।

ये भी पढ़ें: 7050mAh बैटरी और 120x ज़ूम के साथ आया Oppo का सबसे पावरफुल फोन, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

वहीं, अगर आपकी पहली पसंद लंबी बैटरी लाइफ, तेज चार्जिंग और थोड़ा बेहतर डिस्प्ले है, तो Reno 16 भी एक मजबूत विकल्प है। कुल मिलाकर बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड के लिए Xiaomi 17T पर भरोसा किया जा सकता है, जबकि बैटरी और चार्जिंग को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए Reno 16 बेहतर साबित हो सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp