सुकन्या योजना में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर में ब्याज दर बदलने की उम्मीद, जानें कितना होगा फायदा

बेटियों के नाम पर निवेश करने वाले निवेशक Sukanya Samriddhi Yojana के ब्याज बढ़ने की बेसब्री से राह देख रहे हैं। अभिभावक उम्मीद कर रहे हैं की अक्टूबर 2026 में इस योजना की ब्याज दर को बढ़ाया जाएगा।
आमतौर पर वित्त विभाग सभी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही में करता है। ऐसे में अक्टूबर दिसंबर 2026 के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है। हालांकि वर्तमान में यह ब्याज दर 8.02% पर टिकी हुई है।
बेटियों के खाते में निवेश करने वाले निवेशकों के दिमाग में अब यही सवाल है कि अगर ब्याज बढ़ता है तो खाते में जमा रकम पर कितना अतिरिक्त फायदा होगा? वहीं अगर ब्याज 8.02% पर ही रहता है तो मौजूदा दर का फायदा कैसे उठाया जाए?
वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर
वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.02% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह दर जनवरी 2024 से लागू हुई है और एक लंबे समय से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि 2026 की अंतिम तिमाही में उम्मीद की जा रही है की छोटी बचत योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर को बढ़ाया जाएगा।
अगर ब्याज दर बढ़ गई तो क्या होगा?
Sukanya Samriddhi Yojana एक लंबी अवधि की योजना है। ऐसे में ब्याज दर में छोटा सा बदलाव भी निवेशकों को बड़ा फायदा दे सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में जोड़ी जाती है। ऐसे में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में निवेशकों को लंबा फायदा देखने को मिलता है। यदि कोई माता-पिता हर साल नियमित रूप से इस खाते में पैसा जमा कर रहे हैं तो उन्हें न केवल जमा रकम पर ब्याज मिलता है बल्कि ब्याज जुड़ने के बाद नए फंड पर फिर से ब्याज जुड़ता है। इस तरह मैच्योरिटी तक फंड बहुत ज्यादा हो जाता है।
अगर ब्याज में वृद्धि नही हुई तो क्या होगा?
अगर सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2026 में ब्याज दर नहीं बढाई तो मौजूदा निवेशकों को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज दर से गणना होती है। ऐसे में 8.02% की ब्याज दर भी भविष्य में एक बड़ा फंड दे सकती है। हालांकि यह जानना भी जरूरी है कि आने वाले समय में सरकार कभी भी इस योजना की ब्याज दर को बदल सकती है जिससे हो सकता है कि निवेशकों को तगड़ा फायदा हो।
Sukanya Samriddhi Yojana के फायदे
- सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें बच्चियों के भविष्य के लिए अभिभावक छोटी रकम निवेश कर बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
- यह सरकार द्वारा समर्थित छोटी बचत योजना है जिसमें अभिभावकों को कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा मिलता है।
- सालाना 250 रुपए न्यूनतम रकम से लेकर 1.50 लाख रुपए तक का निवेश इसमें जमा किया जा सकता है।
- यह योजना पूरी तरह से टैक्स लाभ देती है और यहां बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए आंशिक निकासी की सुविधा भी मौजूद है।
अक्टूबर-दिसंबर 2026 में Sukanya Samriddhi Yojana की ब्याज दर बढ़ेगी या नहीं इसका फैसला जल्द ही सामने आ जाएगा। हालांकि वे सभी अभिभावक जो अब तक इस योजना से वंचित हैं वह जल्द से जल्द इस योजना में निवेश कर अपनी बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं और टैक्स लाभ भी उठा सकते हैं।
Apple Pay भारत में लॉन्च, Axis Bank बना पहला पार्टनर, iPhone से ऐसे कर पाएंगे पेमेंट
