8.2% ब्याज फिर भी हाथ में कम पैसा! SCSS में निवेश से पहले समझ लें पूरा हिसाब

SCSS Interest Rate 2026: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित निवेश और नियमित आय का विकल्प मानी जाने वाली Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) की अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही की ब्याज दर सामने आ गई है। सरकार ने इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी 1 अक्टूबर से 30 दिसंबर 2026 तक SCSS पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि निवेश करने से पहले टैक्स और वास्तविक रिटर्न को समझना जरूरी है।
अक्टूबर-दिसंबर 2026 में SCSS की ब्याज दर कितनी है?
वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए ब्याज दरें जारी कर दी हैं। इसमें Senior Citizen Savings Scheme की ब्याज दर को मौजूदा स्तर पर ही रखा गया है।
SCSS पर फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह दर अप्रैल 2023 से लागू है और करीब साढ़े तीन साल से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बार भी निवेशकों को ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने दर को पहले के स्तर पर ही बनाए रखा है।
इसका मतलब है कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान SCSS में नया निवेश करने वाले लोगों को भी 8.2% की सालाना ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलेगा।
30 लाख रुपये निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा?
SCSS में अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। अगर कोई निवेशक पूरी 30 लाख रुपये की सीमा का निवेश करता है और 8.2% सालाना ब्याज दर लागू होती है, तो सालभर में करीब 2.46 लाख रुपये ब्याज बनता है।
इस हिसाब से हर तीन महीने में करीब 61,500 रुपये ब्याज मिल सकता है। SCSS की खास बात यह है कि इसमें ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाता है, इसलिए नियमित आय चाहने वाले निवेशकों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण हो सकती है।
इस योजना की सामान्य अवधि 5 साल है। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, योजना में न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये रखी गई है। हालांकि निवेश करने से पहले योजना के मौजूदा नियमों और अपनी जरूरत को ध्यान में रखना जरूरी है।
8.02% ब्याज लेकिन हाथ में कितना?
SCSS में निवेश सिर्फ ब्याज दर को देखकर करना ठीक नहीं, क्योंकि यह ब्याज टैक्सेबल इनकम में शामिल होता है। वरिष्ठ नागरिकों को धारा 80 TTB के तहत ₹50,000 तक की डिडक्शन जरूर मिलती है, लेकिन 8.02% का प्री टैक्स रिटर्न 5.74% के बराबर हो जाता है। जी हां, उदाहरण के तौर पर 30% टैक्स स्लैब में 8.2% का प्री टैक्स रिटर्न 5.74% ही रह जाएगा इसलिए हाथ में मिलने वाली रकम काफी कम हो जाएगी।
SCSS में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- SCSS रिटायरमेंट फंड योजना है इसमें 30 लाख रुपए का निवेश करने से पहले इमरजेंसी फंड की जरूरत को देखें।
- स्कीम में हर तिमाही ब्याज मिलता है, अगर यह बात आपकी जरूरत पूरी नहीं करता तो इस स्कीम में निवेश न करें।
- ब्याज पर लगने वाला टैक्स भी वास्तविक रिटर्न को कम कर देता है।
- वहीं यदि 5 साल से पहले आप इस निवेश को बंद करना चाहते हैं तो उसके नियम पहले से समझ लें।
- इस योजना में केवल ब्याज दर देखकर नहीं बल्कि रिटायरमेंट पोर्टफोलियो देखकर निवेश करें।
कुल मिलाकर SCSS Interest Rate 8.02% तय हो चुका है । अक्टूबर-दिसंबर 2026 तक यह इंटरेस्ट रेट इतना ही रहेगा। इसमें किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं होगी। हालांकि देखने वाले को यह इंटरेस्ट आकर्षक जरूर लगता है लेकिन इस योजना में ब्याज पर टैक्स लगता है। ऐसे में हमेशा निवेश से पहले अपने टैक्स और कैश फ्लो की जरूरत को ध्यान में रखें और निवेश आगे बढ़ाएं।
ये भी पढ़ें:
रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी! ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून पर किए हस्ताक्षर
₹1,000 निवेश पर 30 लाख तक का हेल्थ कवर, जानिए NPS स्वास्थ्य योजना के फायदे और नियम
SBI में नौकरी का बड़ा मौका! 12 हजार भर्तियों की तैयारी, देशभर में खुलेंगी 250 नई शाखाएं

