Supreme Court JCA Recruitment 2026 : 250 पदों पर भर्ती, ₹35,400 बेसिक सैलरी, ऐसे करें आवेदन!

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए Supreme Court JCA Recruitment 2026 के अंतर्गत 250 पद भरने का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
सबसे खास बात यह है की यह भर्ती ग्रुप B नॉन गैजेटेड पद के लिए है और चयनित उम्मीदवारों को सरकारी पे लेवल-6 के अंतर्गत नियुक्ति मिलेगी। जहां बेसिक वेतन और अन्य भत्तों के साथ सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी।
Supreme Court JCA Recruitment तिथि वार विवरण
- नोटिफिकेशन जारी : 30 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 7 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर 2026
- आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर 2026
- परीक्षा तिथि : 20 नवंबर 2026
- उत्तर कुंजी : 22 नवंबर 2026
कौन कर सकता है आवेदन
- Supreme Court JCA Recruitment हेतु आवेदन करने वाला उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- आवेदक के पास में कंप्यूटर ऑपरेशन से जुड़ी बेसिक जानकारी होनी जरूरी है।
- इसके साथ ही आवेदक को कंप्यूटर पर कम से कम 35 वर्ड पर मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड होना अनिवार्य है।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- साथ ही विशेष श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
सैलरी और अन्य भत्ते
Supreme Court JCA Recruitment 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स लेवल 6 की आधार पर वेतन मिलेगा। इसमे बेसिक पे ₹35,400 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को सरकारी मानकों के आधार पर अन्य भत्ते भी मिलेंगे। ऐसे में यह वेतन ₹70,000 से ₹90,000 के बीच हो सकता है।
Supreme Court JCA Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
- इस पूरे भर्ती के दौरान उम्मीदवार का चयन अलग-अलग चरणों में होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की छंटाई होगी।
- एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।
- इसके बाद इंग्लिश की व्याख्यात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की अंतिम सूची बनाई जाएगी और इनका इंटरव्यू लिया जाएगा।
- इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सूची बनेगी और उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
क्या होगा आवेदन शुल्क
Supreme Court JCA Recruitment की एप्लीकेशन फीस इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- जनरल श्रेणी :1500 + बैंक चार्जेस
- SC/ ST/OBC/ एक्स सर्विसमैन/ PWD: 750 + बैंक चार्जेस
कैसे करें आवेदन
- Supreme Court JCA Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर रिक्रूटमेंट क्षेत्र पर क्लिक करना होगा।
- इस क्षेत्र पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने Supreme Court JCA Recruitment 2026 का विकल्प आ जाता है। उम्मीदवार को यहां पर क्लिक करना होगा।
- यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदन फार्म सावधानी से भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट कर देना होगा और इसकी रसीद अपने पास सुरक्षित रखती होगी।
Supreme Court JCA Recruitment 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रियाएं 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगी। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने सारे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इन भर्तियों संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन से पहले इसे पढ़ना अनिवार्य है।

