Buxar News: बक्सर में बेहद दुखद हादसा, आग में झुलसे बाप और बेटी

Buxar News:father-daughter-burnt-in-fire
1 min read

Buxar News: बिहार के Buxar जिले से बेहद दुखद घटना सामने आइ है। दरसल Buxar जिला के राजपुर इलाके में एक घर में आग लगने से एक युवती बुरी तरह झुलस गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा गैस सिलेंडर के कारण हुवा है। दरसल युवती के घर में मौजूद गैस सिलेंडर में रिसाव हो रहा था, जिसे कुछ देर के लिए नज़र अंदाज़ किया गया। लेकिन इस लापरवाही का नतीजा ये हुवा कि घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 19 वर्षिय युवती जिसका नाम करिश्मा कुमारी बताया जा रहा है वे बुरी तरह झुलस गई। वह इस घटना को देखते हुए करिश्मा के पिता उसे बचाने के लिए दौड़े इसके बाद इस घटना में उसके पिता जिनका नाम निर्मला रावत बताया जा रहा है वह भी गंभीर रूप से चोटिल हो गये हैं।

डाक्टरों ने किया वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर

बता दे की दोनों लोगों को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार के लिए Buxar सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता और बेटी को सदर अस्पताल से डाक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर ( Varanasi Trauma Center ) रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बीते दिन यानी 17 अक्टूबर गुरुवार को सुबह दस बजे के लगभग हुवा है। जानकारी के मुताबिक ये घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवढ़ियां गांव का है।

Buxar News: क्या है पुरी घटना

इस घटना के विषय में स्थानीय लोगों ने बताया कि 19 वर्षीय करिश्मा रसोई घर में चाय बनाने के लिए गई हुइ थी। वहीं रसोई घर में मौजूद गैस सिलेंडर के पाइप में पहले से गैस का रिसाव हो रहा था। जिसे अब लापरवाही कहें या नासमझी कि इस चीज कि तरफ, किसी ने ध्यान नहीं दिया। और इस दौरान जैसे ही करिश्मा ने गैस जलाने के लिए माचिस कि तिल्ली से चिंगारी निकली कि रशोइ घर में आग की लपटें भर गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस वक़्त ये हादसा हुवा उस वक़्त करिश्मा के पिता दरवाजे के पास ही मौजूद थें। जिन्होंने बेटी का चीखना सुन कर दौडते हुवे बेटी को बचाने पहुंच गए। लेकिन इस घटना में बाप और बेटी, दोनों के कपडों में आग लग गया, जिससे उनके शरीर के कुछ अंग भी बुरी तरह झुलस गए हैं।

बेटी कि तय हो चुकी है शादी

बता दें कि स्थानीय लोगों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, पिता और बेटी आग से इस कदर झूलस चुके थें कि उन्हें अस्पताल ले जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । लोगों ने बताया कि जिले में एंबुलेंस के चालकों का किसी बात को लेकर हड़ताल चल रहा है। ऐसे में इन्हें अस्पताल तक पहुंचने में भी काफी दिक्कत आइ। फिलहाल इस घटना से जूझ रहे पिता बेटी और उनके परिवार जनों की जो तकलीफ है वो किसी से व्यक्त करना संभव नहीं है। आप खुद सोचिए कि उस परिवार पर क्या बित रही होगी जिसके बेटी (करिश्मा) की शादी तय हो चुकी है और वो उस लड़की और साथ ही पुरे परिवार को अब इस दौर से गुजरना पड़ रहा है। फिलहाल गांव से कुछ लोग पिता और पुत्री को लेकर आगे के उपचार के लिए वाराणसी गए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Weight Loss का ये कैसा उपाय। सुबह-सुबह लोग पिने लगे हैं नारियल का तेल। Heart Patient के लिए बेहद खतरनाक है Coconut Oil

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar News: बक्सर में बेहद दुखद हादसा, आग में झुलसे बाप और बेटी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *