Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के आरोपीयों संग UP STF कि मुठभेड़, एनकाउंटर में 2 को लगी गोली

Bahraich Violence: 2-injured-in-stf-encounter
1 min read

Bahraich Violence: मस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश के बहराइच में दूर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हुवे हिंसा मामले में बड़ी खबर सामने आइ है। दरअसल यूपी पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में कार्रवाई करते हुए हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यूपी पुलिस के इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। वहीं गोली लगने के बाद, पुलिस दोनों आरोपियों को सबसे पहले नानापारा सीएचसी ले गई, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपियों और UP STF में मुठभेड़

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वालों में सरफराज और उसके बड़े भाई तालिब बहराइच हिंसा के (Bahraich Violence) मुख्य आरोपी थें। वहीं हाल ही में खबर आइ है कि गुरुवार को नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीनपुरवा हांडा बसरी में दोपहर के तकरीबन दो बजे के आसपास इन दोनों आरोपियों से UP STF और पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बता दें कि फिलहाल जो खबर सामने निकल कर आ रही है उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि आरोपी सरफराज और तालिब नेपाल भागने की फिराक में हैं। ऐसे में इस खबर के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने घेराबंदी करने पहुंची पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कीया। और इस जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक सरफराज के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि तालिब के दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं गोली लगने के बाद दोनों अपराधी घायल हो चुके हैं जिन्हें गिरफ्तार कर एबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नानपारा ले जाया गया।

 पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी, पुलिस की गोली से 2 घायल

बता देगी इस घटना को लेकर बहराइच के एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है, वहीं पांच आरोपियों में से दो आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। इन दोनों आरोपियों का नाम सरफराज और मोहम्मद तालिब है और यह दोनों भाई हैं। जिनके पैर में गोली लगी है। वहीं, इस मुठभेड़ को लेकर एडीजी अमिताभ यश ने बताया है कि अभी किसी तरह के कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा पांच आरोपी पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और इनमें से एनकाउंटर के दौरान दो को गोली लगी है।

पुलिस मुख्यालय में चल रही है मीटिंग 

बता दें कि इस मुठभेड़ के बाद, पुलिस मुख्यालय में मुठभेड़ को लेकर मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि मीटिंग में पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित हैं। इसके अलावा दावा ये भी किया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी बहराइच में हुई हिंसा और इस हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों ने अपने साथियों संग मिलकर रामगोपाल पर गोली चलाया था।

क्या है बहराइच हिंसा का मामला

अब अगर बात करें कि इस एनकाउंटर और बहराइच हिंसा (Bahraich Violence) का मामला क्या है, तो आपको बता दें की बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेहुआ मंसूर नाम का गांव पड़ता है। इसी गांव के निवासी रामगोपाल मिश्रा थें, जो 13 अक्टूबर की शाम तकरीबन 6 बजे दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने घर से निकले थें। वही जब विसर्जन जुलूस महराजगंज बाजार में 1 विशेष समुदाय के मोहल्ले के पास पहुंची तब दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बता दे कि विसर्ज जुलूस में शामिल लोगों ने आरोप लगाया है कि जब वह विसर्जन के लिए महाराजगंज के लिए महाराजगंज बाजार से गुजर रहे थे तब छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई। इस बीच रामगोपाल वर्मा जो एक घर की छत पर मौजूद थे उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज कस्बे में बवाल शुरू हो गया। वही आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दीया। इसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इसका संज्ञान लिया और जिले में भारी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बिहार के शराब तस्कर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ढेर। Noida कि STF ने किया एनकाउंटर

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के आरोपीयों संग UP STF कि मुठभेड़, एनकाउंटर में 2 को लगी गोली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *