Buxar-Ara NH पर बड़ा हादसा, बिच सडक गैस टैंकर में लगा आग।

Buxar-Ara NH: gas-tanker-caught-fire-on-buxar-ara-nh-922
1 min read

Buxar-Ara NH: नमस्कार दोस्तों बिहार के बक्सर जिले में बडा हादसा हो गया है। वहीं अगर बात करें उस हादसे कि तो बिहार के बक्सर जिला को आरा जिला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि ये घटना बक्सर-आरा NH 922 (Buxar-Ara NH) पर हुवा है। दरसल मंगलवार यानि कल शुबह तकरीबन 9:15 बजे के आसपास, एक गैस टैंकर जब बक्सर से आरा कि तरफ जा रहा था तब टैंकर के इंजन में बिच सडक अचानक आग लग गइ।

जलते हुए टैंकर से चालक को निकाला गया बाहर

बताया जा रहा है कि यह घटना ब्रह्मपुर थाना की सीमा से लगे महाराजगंज गांव के समीप हुई है। वहीं इस घटना में टैंकर का चालक काफी घायल हो चुका है। घटनास्थल (Buxar-Ara NH) पर मौजूद लोगों ने बताया कि वो जब इस राशते से गुजर रहे थें तब उन्होंने देखा कि सड़क पर खड़े एक टैंकर में आग लगा है और चालक उसी में मौजूद है। जिसके बाद जल्दी से कुछ लोगों कि सहायता से चालक को जलते हुए टैंकर से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने चालक को बाहर निकाला तो वह बुरी तरह घायल हो चुका था। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।

पुलिस विभाग ने क्या कहा

बता दें कि इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई थी, उस जगह पर राष्ट्रीय राजमार्ग (Buxar-Ara NH) का टैंकर, सड़क के मध्य में लगे फूलों को पानी दे रहा था। और गैस टैंकर कि यह दुर्घटना उसी  टैंकर से टकराने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि टैंकर के टकराने के बाद उसके इंजन में आग कि लपटें उठने लगीं। ये भी पढें: आम आदमी पर महंगाई की पड़ी एक और मार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाहपुर के क्षेत्र में घटीत हुई है, जिस वजह से टैंकर चालक को इलाज के लिए वहीं के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक गैस टैंकर थी। और जिस वक़्त ये दुर्घटना हुआ उस वक़्त टैंकर में गैस मौजूद नहीं था अन्यथा इस दुर्घटना की स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar-Ara NH पर बड़ा हादसा, बिच सडक गैस टैंकर में लगा आग।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *