बक्सर में हाईवोल्टेज ड्रामा! कोचिंग के लिए घर से निकली युवती ने की शादी, बिलखती मां को छोड़ पति संग रहने का लिया फैसला

बिहार: बक्सर सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। कोचिंग जाने के लिए घर से निकली एक युवती जब कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई, तो उसने अपने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। युवती ने अदालत में कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर चुकी है।।
कोचिंग जाने के नाम पर निकली थी युवती
मामले की शुरुआत तीन दिन पहले हुई थी। नावानगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन सासाराम के दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर ली गई है। युवती घर से रोजाना की तरह कोचिंग जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तकनीकी सर्विलांस व छानबीन शुरू कर दी।
रोहतास के नासरीगंज से हुई बरामदगी
नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को रोहतास जिले के नासरीगंज इलाके से बरामद कर लिया। युवती को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने पूरे मामले का रुख ही बदल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से विवाह किया है।
ये भी पढ़ें: बक्सर: पल भर में टूट गया हंसता-खेलता परिवार, तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से विकास की मौत
बक्सर न्यायालय परिसर में क्या हुआ?
मामले (Buxar Girl Marriage Case) में अपहरण की प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत युवती को गुरुवार को बक्सर न्यायालय में पेश किया। यहां न्यायिक दंडाधिकारी के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया।
दरअसल, युवती तीन दिन पहले घर से निकली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान उसे रोहतास जिले के नासरीगंज से बरामद किया। प्राथमिकी दर्ज होने के कारण पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में बक्सर लेकर आई और न्यायालय के सामने पेश किया।
न्यायिक दंडाधिकारी के सामने युवती ने स्पष्ट किया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने अपने पति के साथ रहने और जाने की इच्छा भी जताई। युवती के बयान के बाद न्यायालय ने उसे पति के साथ जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद वह अपने परिवार के पास लौटने के बजाय पति के साथ चली गई।
मां रोती रही, बेटी नहीं रुकी
न्यायालय परिसर में सबसे भावुक पल उस समय देखने को मिला, जब मां अपनी बेटी को रोकने की कोशिश कर रही थी। वह थाने से ही बेटी को मनाने और वापस घर चलने के लिए कह रही थी। लेकिन युवती अपने फैसले पर कायम रही।
परिवार के लोग भी इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद थे लेकिन सामाजिक मर्यादा के कारण वे चुपचाप दूर खड़े रहे। वहीं, मां की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। लेकिन कलयुगी बेटी ने अपने माँ की तरफ मुड़कर देखना भी जरूरी नहीं समझा।
ये भी पढ़ें: शराब के लिए बेटे ने कर दि मां की हत्या, वारदात के बाद गंगा स्नान करने पहुंचा खूनी
परिजनों ने युवती की शादी को वैध नहीं मानने की बात कही थी। हालांकि, न्यायालय में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी इच्छा स्पष्ट की। इसके बाद उसे पति के साथ जाने की अनुमति दी गई।

