Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च डेट का हुवा खुलासा। इसी साल सुरू होगी Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर कि मैन्युफैक्चरिंग।

Honda Electric Scooter
1 min read

Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर: नमस्कार दोस्तों। वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपने दो पहिया वाहनों के दम पर भारत में काफी पसंद कि जाने वाली कंपनी बन चुकी है। जिस वजह से लोग अक्सर इसके नये नये मोटरसाइकिल और स्कूटरों का इंतजार करते रहते हैं। मगर फिलहाल पेट्रोल के बढ़ते किमंतो के कारण सरकार से लेकर देश के नागरिक तक, सभी इलेक्ट्रिक गाडियों का समर्थन कर रहें हैं। जिसके बाद मौजूदा समय में देश के अधिकांश लोग दो पहिया गाडियों कि श्रेणी में होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि आखिर कब होंडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लान्च करेगी।

इसी साल होगा Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन

Honda Activa Scooter

फिलहाल आपको बता दें कि होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और सब्र करना पड सकता है। क्योंकि इस स्कूटर के लॉन्च में अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि फर्म के सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी का इस विषय में कहना है कि, होंडा 2025 के मार्च  महिने में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि होंडा ने कुछ महीने पहले घोषणा कीया था कि उसने कर्नाटक में अपने संयंत्र में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए एक समर्पित उत्पादन लाइन स्थापित कीया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक होंडा अपने ई-स्कूटर का उत्पादन इसी साल के दिसंबर महिने में सुरू करेगा। जिसके बाद ग्राहकों के लिए इस स्कुटर को वर्ष 2025 के मार्च महिने में पेश किया जाएगा।

प्रमुख शहरों में Honda ने स्थापित किया बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क

Honda battery swapping unit

बता दें कि फिलहाल कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के विषय में कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं किया है। जिस वजह से लोगों के बीच होंडा का यह स्कूटर “एक्टिवा इलेक्ट्रिक” नाम से प्रसिद्ध है। अब मौजूदा समय में जिस तरह से लोग इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं। उस हिसाब से ये कहना गलत नहीं होगा कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में आने के बाद होंडा एक्टिवा की पर्याप्त बाजार हिस्सेदारी पर इसका असर देखने को मिलेगा। अब जैसा कि हमने आपको बताया कि कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं साझा किया है। ऐसे में इस स्कूटर के बैटरी विकल्पों और मोटर के बारे में अभी स्पष्ट विवरण अज्ञात है। मगर बता दें कि होंडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाॅन्च करने से पहले, कुछ प्रमुख शहरों में बैटरी-स्वैपिंग सुविधाओं का एक सीमित नेटवर्क स्थापित कर लिया है।

क्या Honda के ई-स्कूटर में मिलेगा बैटरी-स्वैपिंग सुविधा!

Honda Battery swapping scooter

अब जैसा कि हमने आपको बताया कि होंडा ने प्रमुख शहरों में बैटरी-स्वैपिंग सुविधाओं का नेटवर्क स्थापित किया है। ऐसे में कंपनी के इस स्कूटर को लेकर उम्मीद किया जा रहा है कि होंडा बाजार में अपने ई-स्कूटर को बैटरी-स्वैपिंग सुविधा के साथ ला सकती है। आपको बता दें कि भारत में होंडा कि एक्टिवा सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है। वहीं कंपनी के ऑफिशल वेबसाइट पर बताया गया है कि अबतक होंडा के एक्टिवा स्कूटर के 3 करोड़ से अधिक युनिट बेचे जा चुके हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *