CM Yogi Threat: मुंबई में मिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी, मुंबई एटीएस में ऑपरेशन चला कर किया गिरफ्तार

CM Yogi Threat Latest News
1 min read

CM Yogi Threat: नमस्कार दोस्तों Uttar Pradesh राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है। वही बात करो उस खबर की तो बता दे की हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी (CM Yogi Threat) मिली थी। लेकिन यहां हैरान करने वाली खबर है कि धमकी देने वाला शख्स कोई पुरुष नहीं बल्कि एक लड़की है। अब फिलहाल आपको बता दें कि इस साल मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को जान से मारने की बहुत सी धमकियां मिल चुकी हैं जिनमें से हालिया धमकी एक युक्ति ने दिया है।

CM Yogi Threat: क्या है पुरा मामला

अब बात करें कि पूरा मामला क्या है, तो आपको बता दें कि एक अनजान नंबर से मुंबई के यातायात पुलिस (Mumbai Traffic Police) के वॉट्सऐप पर संदेश आया था। वहीं उस वॉट्सऐप मैसेज में लिखा गया था कि अगर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनका भी वैसा ही हाल होगा जैसा बाबा सिद्दीकी का हुवा था।

 

धमकी देने वाले कि हुइ पहचान

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी को धमकी (CM Yogi Threat) देने वाली महिला को फिलहाल Mumbai Police ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक CM Yogi को धमकी देने वाली महिला का नाम फातिमा खान है। जो उल्हासनगर की रहने वाली है। वही फातिमा के पिता पैसे से कारोबारी हैं, जो फर्नीचर का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि फातिमा की उम्र 24 वर्ष है और उसने IT (Information Technology) से BSc किया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फातिमा एक पढ़ी-लिखी महिला है लेकिन उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं लग रहा है।

मुंबई ATS ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया ऑपरेशन

इन दोनों लॉरेंस बिश्नोई का मामला काफी सुर्खियों में है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी (CM Yogi Threat) देना वह भी उस तरीके से, जिस तरह से कथित लॉरेंस गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने राजनीतिज्ञ बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारा था यह अपने आप में बेहद गंभीर मामला है। ऐसे में जैसे ही यह धमकी भरा मैसेज पुलिस ने देखा वैसे ही प्रशासनिक विभाग अलर्ट हो गया।

 

इसके बाद Mumbai ATS (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड) ने पुलिस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तारी के बाद पता चला कि धमकी देने वाला शख्स एक महिला है, जिसकी पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च की गई 2025 Triumph Tiger 1200 बाइक

पहले भी मिल चुकी है Yogi Adityanath को धमकी

आपको बता दे की 20 नवंबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath प्रचार के लिहाज से जाने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले बीजेपी पार्टी की सरकार को डगमगाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हालांकि का पहला घटना नहीं है जब CM Yogi को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले Dial 112 पर भी फोन करके किसी ने सीएम योगी को धमकी दी थी। जिसके बाद UP Police ने कुछ ही दिन में आरोपि को गिरफ्तार कर लिया।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “CM Yogi Threat: मुंबई में मिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी, मुंबई एटीएस में ऑपरेशन चला कर किया गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *