पुलिस के हत्थे चढ़ा बक्सर का स्वर्ण व्यवसाई, चोरी के गहने बरामद

Buxar Jewellery shop owner arrested
1 min read

Buxar Jewellery Shop: बिहार के बक्सर जिले से खास खबर आ गई है। वही बात करें उस खबर की तो बक्सर सदर के एक स्वर्ण व्यवसाय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुछने पर पता चला कि यह मामला चोरी का है।

Buxar Jewellery Shop Owner Arrested: स्वर्ण व्यवसायी अनुप कुमार गिरफ्तार

दरसल बक्सर सदर के ठठेरी बाजार मोड के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी (Buxar jewellery shop owner arrested) अनुप कुमार वर्मा को बुधवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आगे कि पुछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी अनुप कुमार वर्मा को सोहनी पट्टी बक्सर में हुवे चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सोहनी पट्टी बक्सर निवासी रमेश चन्द्र के घर चोरी

प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ दिन पुर्व बक्सर के सोहनी पट्टी बक्सर के निवासी रमेश चन्द्र उपाध्याय के घर चोरी कि घटना घटित हुई थी। जिसके बाद से लगातार नगर थाने की पुलिस कड़ी से कड़ी को जोडते हुए मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान सबुतों के मद्देनजर बक्सर के ही कोइरपुरवा इलाके के निवासी विनायक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पुछताछ में सारी गुथ्थी सुलझ गई।

दुकान पर मौजूद थें चोरी के आभूषण

कोइरपुरवा इलाके के निवासी विनायक तिवारी ने उस दुकानदार के विषय में भी बता दिया जहाँ उसने चोरी के आभूषणों को बेचा था। बहरहाल जब पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी अनुप कुमार के दुकान पर पहुँच जांच किया तो पाया कि चोरी के कुछ आभूषण दुकान पर मौजूद हैं। फिलहाल चोरी गए कुछ आभूषणों को पुलिस ने प्राप्त कर लिया है। वहीं दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर, गुरुवार को जेल भेजा गया।

घर में अकेली थी पत्नी… मौका देख चुपके से घर में घुस गया युवक

बता दें कि गत मंगलवार को शहर के सोहनीपट्टी मोहल्ले में एक युवक ने अवैध रूप से घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए थें। जिसकी रिपोर्ट टाउन थाने में दर्ज कराई गई। बहरहाल इस घटना के शिकार हुवे सोहनीपट्टी के रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गत मंगलवार को उनकी पत्नी घर में अकेली थी, जो घटना के वक़्त सो रही थी। वहीं घात लगाए बैठा युवक मौका देख कर चुपके से घर में घुस गया और अलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, पांच झुमके और दो चांदी की पायल लेकर फरार हो गया। 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *