बक्सर जिले के पांच प्रखंडों में सम्पन्न हुवा पैक्स चुनाव, कहीं भड़की हिंसा तो कहीं सड़क किया जाम

Buxar PACS Election latest news
1 min read

Buxar PACS Election: जैसा कि इन दिनों बिहार में पैक्स चुनाव (PACS Election) का दौर चल रहा है, जहाँ अलग अलग जिलों के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों में निर्धारित दिन मतदान किया जा रहा है। और इसी दिशा में बक्सर जिले के पांच प्रखंडों में पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान किया गया। जहाँ मामुली घटनाएं देखने को मिली।

राजपुर प्रखंड के परसिया पंचायत में समर्थकों के बीच हिंसक झड़प

जबकि दुसरी तरफ PACS Election के दौरान राजपुर प्रखंड के परसिया पंचायत में परसिया बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैला गया। जिसके बाद स्थिति को देखते हुए परसिया गांव में बक्सर के एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा और डीएसपी धीरज कुमार के साथ नगर पंचायत चौसा के कार्यपालक पदाधिकारी सहित पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है।

चार बूथों पर हुई गड़बड़ी

रिपोर्ट बताती है कि बूथ संख्या 1 पर विवाद से चार बूथों पर गड़बड़ी हुई। यह मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ में बदल गई। वहीं आगे कि स्थिति कि बात करें तो हंगामे की सूचना मिलने पर बक्सर से प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ शांति व्यवस्था बहाल करने पहुंची।

कैसे भड़की हिंसा

बता दें कि इस घटना में घायल एक युवक ने बताया कि PACS Election के मतदान के दौरान एक उम्मीदवार, बूथ पर मौजूद था। जो वहाँ बैठकर मतदान कर रहा था। लेकिन जब उसके इस गतिविधि का विरोध किया गया तब मामला बिगड़ गया और बात चीत छोड़ लोग हाथा पाई पर उतर गयें। जिसके कारण हिंसा भड़क उठी। मगर कुछ देर बाद मामले को शांत कराते हुए मतदान प्रक्रिया कायदे से पुरा करा दिया गया। जिसकी पुष्टि SDPO धीरज कुमार ने कि है।

 

SDM धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया पुष्टि

बक्सर के SDM धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने पुष्टि किया की राजपुर चौसा ब्लॉक में PACS Election का मतदान प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पुरा हुवा, जिसमें किसी तरह के गंभीर घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पैक्स चुनावों में जनता का काफी समर्थन देखने को मिला, जिससे कि सभी कार्य व्यवस्थित रूप से पूरा किया गया।

चौसा प्रखंड में प्रत्याशियों के बीच विवाद

बता दें कि चौसा प्रखंड के रामपुर में, प्रत्याशियों के बीच हल्का विवाद देखने को मिला। जिसके परिणाम स्वरूप रामपुर मोहनिया बक्सर राजमार्ग लगभग एक घंटे तक बाधित रहा।

रामपुर में सड़क अवरोध

Buxar SDM धीरेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक रामपुर में सड़क अवरोध था, लेकिन इसे तुरंत सुचारू किया गया। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने भी काफी सहयोग किया। धीरेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने कुछ मांग रखी है, जिसके लिए आश्वासन दिया गया है कि जनता द्वारा उठाई गई मांगों को पूरा किया जाएगा। PACS Election के अंतिम मतदान के आंकड़ों से पता चला कि चौसा में 54.78%, राजपुर में 64.62%, ब्रह्मपुर में 51.64% और एस में 50.55% मतदान हुआ।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *