बिहार में बढ़ने वाले हैं आलू और प्याज के दाम, पश्चिम बंगाल सरकार ने बिहार में प्याज और आलू की बिक्री पर लगाया रोक

Bengal Government bans Onion and Potatoe Export in Bihar Sabji Mandi
1 min read

Bihar Sabji Mandi: पश्चिम बंगाल सरकार ने बिहार में प्याज और आलू की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि बंगाल पुलिस ने बिहार क्षेत्र में स्थित गोदामों से बिहार में इन वस्तुओं के परिवहन पर भी रोक लगा दी है। दरसल बुधवार को बंगाल पुलिस ने अप्रत्याशित रूप से बिहार की सीमा में प्रवेश किया और रामपुर के पास एनएच-27 पर नाकाबंदी करके बंगाल से बिहार आलू और प्याज (Bihar Sabji Mandi) ले जा रहे वाहनों को रोक दिया। यह भी पढें: इस महिने 17 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

ऐसे में अब बंगाल पुलिस के इस हस्तक्षेप से रामपुर के आलू मंडी (Bihar Sabji Mandi) के व्यापारियों में काफी अफरा तफरी मच गया है। वहीं बता दे की बंगाल पुलिस ने भी इस स्थिति पर कोई विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया है, केवल इतना कहा है कि वे सरकारी निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।

Bihar Sabji Mandi News: बंगाल पुलिस ने बिहार के गोदामों पर लगाया प्रतिबंध

आपको बता दें की आलू और प्याज के बाजार (Bihar Sabji Mandi) के लिए रामपुर काफी नामी क्षेत्र है। यहाँ एनएच-27 के दोनों ओर गोदाम स्थित हैं। वहीं इसके पूर्वी तरफ के गोदाम बंगाल के क्षेत्र का हिस्सा हैं, जबकि पश्चिमी तरफ के गोदाम बिहार क्षेत्र का हिस्सा हैं। लेकिन गौरतलब है कि बंगाल की पुलिस ने बिहार क्षेत्र के गोदामों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

इन जिलो पर पडेगा बंगाल पुलिस की कार्रवाई का असर

ऐसे में अब बंगाल पुलिस की इस कार्रवाई का असर अररिया और सुपौल जिलों के साथ-साथ किशनगंज तक भी पड़ने की संभावना है। क्योंकि इन जिलों में आलू और प्याज की आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा रामपुर से आता है, जो इन वस्तुओं के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में कार्य करता है।

Onion Potatoe Price: 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम हो सकती है बढ़ोतरी

बंगाल पुलिस की कार्यवाही के बाद व्यापारियों में भी हडकंप मच चुका है। एक व्यापारी के मुताबिक आलू और प्याज के लिए रामपुर मंडी काफी बड़ी व्यापार क्षेत्र है। व्यापारी का कहना है कि रामपुर मंडी (Bihar Sabji Mandi) में प्रतिदिन 10 से अधिक ट्रक आलू और प्याज लेकर आते हैं, जिससे 50 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होता है।

उन्होंने बताया कि इन सब्जियों के व्यापार के लिए यह बाजार न केवल बिहार के भीतर, बल्कि किशनगंज सहित पश्चिम बंगाल तक भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि आलू और प्याज पर लगी यह रोक हटने में देरी होती है तो आलू और प्याज के मौजूदा कीमत (Onion Potatoe Price) में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।

ममता बनर्जी ने अधिकारियों को दिया है निर्देश

आपको बता दे की पश्चिम बंगाल के मंडियों में इस समय आलू और प्याज की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जब तक पश्चिम बंगाल में इन वस्तुओं की कीमतें स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक राज्य से दूसरे क्षेत्रों में आलू और प्याज के निर्यात पर रोक लगाई जाए।

पश्चिम बंगाल से बिहार में आलू और प्याज का प्रवाह निलंबित

ऐसे में मुख्यमंत्री के इस निर्देश के अनुसार, आलू और प्याज ले जाने वाले वाहनों की राज्य की सीमाओं पर जांच की जा रही है और उन्हें आगे की यात्रा करने से रोका जा रहा है। नतीजतन, पश्चिम बंगाल से बिहार (Bihar Sabji Mandi) में आलू और प्याज का प्रवाह प्रभावी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “बिहार में बढ़ने वाले हैं आलू और प्याज के दाम, पश्चिम बंगाल सरकार ने बिहार में प्याज और आलू की बिक्री पर लगाया रोक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *