भारत का ऐसा लजीज व्यंजन, जिसे देख हर किसी के मुंह में आता है पानी

India's famous dish biryani
1 min read

Biryani: हमारे देश में Biryani एक ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही लोगों को स्वाद चखने का मन करने लगता है। इसकी लोकप्रियता भारत से बाहर भी फैली हुई है, जो दुनिया भर के खाने के शौकीनों को लुभाती है। आपको बता दें कि बिरयानी की उत्पत्ति प्राचीन समय में हुई है, वहीं आज के समय में हर क्षेत्र और देश में इस जायकेदार व्यंजन को अपने तरीके से पेश किया जा रहा है। मगर कोई भी राज्य या देश हो, उस जायकेदार बिरयानी के पिछे अहम हिस्सा चावल है, जो एक तौर पर बिरयानी का आधार भी है।

Biryani Rice: चावल के लिए काफी विख्यात है भारत का नाम

आपको बता दें कि चावल (Biryani Rice) के लिए भारत का नाम काफी विख्यात है, क्योंकि हमारे देश में कयी ऐसे राज्य हैं जहाँ उत्तम गुणवत्ता के चावलों का पयदावार होता है। दरसल भारत के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में चावल की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह भी पढें: बढ़ने वाले हैं आलू और प्याज के दाम, पश्चिम बंगाल सरकार ने प्याज और आलू की बिक्री पर लगाया रोक

वहीं राज्यों कि बात करें तो चावल उत्पादन में अग्रणी राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु हैं। इनमें से पश्चिम बंगाल सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसे न केवल भारतीय उपमहाद्वीप में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश का स्थान आता है, यानि ये दोनों ऐसे राज्य हैं जो व्यापक रूप से चावल की खेती करते हैं।

भारत में चावल कि प्रमुख किस्में

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हमारे देश में चावल के कई किस्मों का पैदावार किया जाता है, जिनमें से प्रमुख चावलो में:-

बासमती (Basmati Rice)

बासमती चावल, जो अपने लंबे और पतले दानों के लिए मशहूर है, मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में उगाया जाता है। भारतीय और पाकिस्तानी व्यंजनों में लोकप्रिय बासमती चावल फूला हुआ और खुशबूदार होता है। बासमती चावल की कई किस्में होती हैं, जैसे कि बासमती 2000, सुपर कर्नेल बासमती, पीके-385 बासमती, पीके-198 बासमती, सुपरा बासमती, सुपरफ़ाइन बासमती, किरन बासमती, परी बासमती, देहरादूनी बासमती, हंसराज, शाहीन बासमती।

सुगंधा चावल

सुगंधा चावल भारत के उपजाऊ मैदानों से उत्पन्न होने वाले लंबे दाने वाले चावल की एक प्रीमियम किस्म है। “सुगंध” शब्द का हिंदी में अर्थ “सुगंधित” होता है, जो चावल की सबसे खास विशेषताओं में से एक को सटीक रूप से दर्शाता है – इसकी मनमोहक खुशबू। अक्सर बासमती चावल से तुलना की जाने वाली सुगंधा चावल एक समान सुगंधित अनुभव प्रदान करती है, लेकिन इसके अपने अनूठे गुण हैं जो इसे बिरयानी (Biryani Rice) के शौकीनों के बीच पसंदीदा बनाते हैं।

लाल चावल

इन सब के बाद नाम आता है लाल चावल, काला चावल, और बैंगनी चावल का। बता दें कि ये चावल, बिना छिलके वाले चावलों की किस्में हैं। इनमें एंथोसायनिन की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे इनका ऐसा रंग होता है।

भारत में पसंद किए जाने वाले क्षेत्रीय Biryani

जब सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले क्षेत्रीय बिरयानी कि बात आती है तो, भारत के कई ऐसे राज्य हैं जो बिरयानी के अलग-अलग जायकों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें:-

हैदराबादी बिरयानी (Hyderabadi Biryani)

हैदराबाद का हैदराबादी बिरयानी, भारत में सबसे प्रतिष्ठित बिरयानी के रूप में प्रसिद्ध है। इसे आम तौर पर मटन या चिकन के साथ बनाया जाता है।

कोलकाता बिरयानी (Kolkata Biryani)

कोलकाता का कोलकाता बिरयानी व्यापक रूप से शाकाहारी लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस व्यंजन में आलू का अनोखा मिश्रण मौजूद होता है।

अंबूर मटन बिरयानी (Ambur Mutton Biryani)

तमिलनाडु की अंबूर मटन बिरयानी को नहीं भूलना चाहिए! तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में अंबूर नाम का एक छोटा शहर मौजूद है। दरसल अंबूर, चमड़े उद्योग के अलावा नाॅनवेजिटेरियन बिरयानी के लिए भी जाना जाता है। Ambur Mutton Biryani बिरयानी का ही एक किस्म है जिसमें मटन चंक्स को मसाले, मिर्च, प्याज, अदरख, लहसुन, दही और नींबू के साथ कोरमा में पकाया जाता है।

मुंबई बिरयानी (Mumbai Biryani)

बॉम्बे बिरयानी उर्फ मुंबई बिरयानी एक सुगंधित, मसालेदार और स्वादिष्ट मुंबई स्टाइल की दम बिरयानी है जिसे मिक्स सब्जियों, बासमती चावल, दही, प्याज, टमाटर, जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है। आप इस स्वादिष्ट बिरयानी को वीकेंड लंच या डिनर या किसी खास मौके पर बना सकते हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *