बक्सर में अब सुरक्षित नहीं रहे छात्र, दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से आकाश का हुआ अपहरण

Student kidnapping in buxar from school
1 min read

Kidnapping in Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। वही बात करें उस खबर कि तो आपको बता दे की, बक्सर जिला लगातार नए-नए अपराधों के कारण खबरों में बना रह रहा है। दरसल हाल ही में बक्सर जिले के एक स्कूल से 12 वर्षीय छात्र का अपहरण किया गया है। जिसे कथित तौर पर बोलेरो गाड़ी से आए कुछ लोगों नें दिनदहाड़े स्कूल से अगवा कर फरार हो गएं।

Kidnapping in Buxar: विद्यालय के बाहर से छात्र का अपहरण

अब अगर पूरे मामले पर विस्तार से बात करें तो आपको बता दें कि यह पुरा मामला बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव पवनी का है। दरसल पवनी गाँव में मौजूद आदर्श मध्य विद्यालय के बाहर से एक छात्र का अपहरण (Kidnapping in Buxar) कर लिया गया है‌। यह भी पढें: इस गाड़ी के खरीद पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख का बचत

वहीं इस घटना के संदर्भ में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सफेद रंग कि बोलेरो गाड़ी से आए कुछ लोगों ने एक बच्चे को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर ले भागे। प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति ने बताया कि गिनती में वे 3 से 4 लोग थें, और उन्होंने अपना चहरा ढका हुवा था।

बच्चे कि पहचान

वही जिस बच्चे का अपहरण हुआ है उसकी पहचान, कैमुर जिले के महुआरी गांव निवासी धनजी ठाकुर के पुत्र, आकाश ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश ठाकुर अपने पिता के मामा जिनका नाम कलेक्टर ठाकुर है, उनके पवनी स्थित निवास से ही स्कूल गया था। वहीं जिस वक्त यह अपहरण (Kidnapping in Buxar) हुवा, उस वक़्त आकाश स्कूल के बाहर टहल रहा था। मगर इन सब के बीच खुशी कि बात यह है कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

प्रसासनिक विभाग से मिली जानकारी

प्रसासनिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगवा हुए छात्र आकाश ने बताया कि जिन लोगों ने उसका अपहरण किया था। उसमें से एक व्यक्ति के पास हथियार मौजूद था। इसके अलावा आकाश ने अपहरण (Kidnapping in Buxar) के बाद गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति को कहते सुना कि “चंदु को बता दो, लड़का मिल गया है।” एक अधिकारी ने बताया कि अपहरण करताओ ने अपहरण करने के कुछ घंटे बाद, उसे चौसा के समीप महादेव घाट पर छोड़ दिया।

अपहरण या गलतफहमी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष का कहना है कि, “अभी इस बात कि पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह असलियत में अपहरण था, या फिर किसी गलतफहमी के चलते बच्चे को उठाया गया था। थानाध्यक्ष का मानना है कि यदि यह अपहरण (Kidnapping in Buxar) होता, तो आरोपी उसे यु छोड़ते नहीं। ऐसे में गौर करने वाली बात है कि आखिर अपराधीयों ने ऐसा किया क्यों। और अगर गलती से आकाश को अगवा किया था तो उनका असली शिकार है कौन।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *