Mahindra की इस गाड़ी के खरीद पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख का बचत

Mahindra SUV offer on bolero neo
1 min read

Mahindra SUV Offer: देश के दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra अपने SUV गाड़ी पर भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दे कंपनी द्वारा ये डिस्काउंट बतौर इयर एंड ऑफर दिया जा रहा है। वही मौजूदा जानकारी के मुताबिक महिंद्रा कंपनी अपने SUV गाड़ी बोलेरो (Bolero Neo) पर ये डिस्काउंट दे रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी, वर्ष 2024 के गाडियों कि स्टॉक को क्लियर करना चाहती है, जिसके परिणाम स्वरूप महिंद्रा ने इस महीने स्टॉक क्लीयरेंस सेल शुरू कीया है।

Mahindra SUV Offer: Bolero कि खरीद पर ₹1.20 लाख का बचत

अब बात करें महिंद्रा के बोलेरो एसयूवी (Bolero Neo) पर मिलने वाले उस ऑफर (Mahindra SUV Offer) के बारे में तो, इस महीने Bolero कि खरीद पर ग्राहकों को ₹1.20 लाख का बचत करने का मौका है। दरसल जब कोई व्यक्ति इस ऑफर के तहत महेंद्रा की बोलेरो एसयूवी खरीदने जाता है तो उसे, सबसे पहले ₹70,000 का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद गाड़ी के साथ ₹30,000 की एक्सेसरीज़ दि जा रही है। इसके अलावा कंपनी के इस ऑफर में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

Mahindra Bolero Neo Specification

बता दें कि अपडेटेड Mahindra Bolero Neo में रूफ स्की-रैक, नई फॉग लाइट, इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में स्पेयर व्हील कवर जैसे सौंदर्य संबंधी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा इस गाड़ी के इंटीरियर में भी काफी सुधार किए गए हैं, जिसमें डुअल-टोन लेदर सीट और ड्राइवर की सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट शामिल है।  सेंटर कंसोल को सिल्वर एक्सेंट से सजाया गया है, वहीं पहली और दूसरी रो में यात्रियों के लिए आर्म रेस्ट उपलब्ध है।

Mahindra Bolero Neo Features

इस SUV के इंटीरियर में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इन्सटाल किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त सुविधाओं में bolero neo में रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी ऐप और स्टीयरिंग व्हील पर लगे ऑडियो कंट्रोल शामिल हैं। अतिरिक्त सुविधा के लिए ड्राइवर की सीट के नीचे एक स्टोरेज ट्रे भी दिया गया है। यह भी पढें: सर्दी के मौसम में बेहद नुकसानदेह हो सकते हैं उनी कपड़े

मैकेनिकली, Bolero Neo SUV में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 100 bhp और 260 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। सुरक्षा के लिए, ट्रिपल रो वाली एसयूवी ट्विन एयरबैग और क्रैश सेंसर से लैस है।

(Disclaimer:आपके समक्ष प्रस्तुत ये ऑफर कि जानकारी हमने अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से एकत्रित की है। अतः हो सकता है कि आपके क्षेत्र में मौजूद महिंद्रा डीलरशिप द्वारा दिए गए ऑफर अलग हो)

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “Mahindra की इस गाड़ी के खरीद पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख का बचत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *