Buxar : नए साल का जस्न मनाने गए युवक की हत्या, शव के साथ परिजनों ने किया सडक जाम

Sanjay Paswan Murder in Buxar
1 min read

Sanjay Paswan Murder : बक्सर जिले से नए अपराध का मामला। सर्वानंद ने पुलिस के सामने कर दिया आत्म समर्पण। मृतक के सिर पर गहरी चोट का मिला निशान। वजनदार सामान से उसके सिर पर वार कर किया गया हत्या।

Buxar: बिहार के बक्सर जिले से नए अपराध का मामला सामने आ रहा है‌। वहीं अब बात करें उस खबर की तो, बक्सर जिला में राजपुर थाने के भरखरा गांव के पास कुछ लोगों ने एक शव के साथ बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पूछताछ में पता चला कि यह जाम एक युवक की हत्या के विरोध में उसके आक्रोशित परिजनों द्वारा किया गया था। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर सड़क पर मौजूद वह शव आखिर किसका था और किसने उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ेंः JK Cement ने बक्सर में किया नई सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई का भूमि पूजन, 500 करोड़ रुपये है परियोजना का लागत

Sanjay Paswan Murder: क्या है पूरा मामला

ऐसे में अगर पूरे मामले पर विस्तार से बात करें तो आपको बता दे की, राजपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव से संजय पासवान नाम का एक व्यक्ति 1 जनवरी से ही लापता था। वहीं देर रात जब संजय अपने घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं कुछ दिन बीतने के बाद भी जब कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने शुक्रवार दोपहर राजपुर थाने को इसकी सूचना दी। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल से आगे की जांच पड़ताल शुरू की। फोन नंबर के कॉल लॉग से सर्वानंद नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया।

3 दिन से घर में पड़ा था शव

वहीं पुलिस जब आगे की जांच पड़ताल करने सर्वानंद के घर पहुंची तो शारी गुत्थी सुलझ गई। दरसल सर्वानंद ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। सर्वानंद उपाध्याय ने बताया कि मृतक संजय पासवान को न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए उसने बुलाया था। सर्वानंद ने पुलिस को बताया कि संजय पासवान का शव (Sanjay Paswan Murder) उसके घर में 3 दिन से पड़ा है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची, जहां पहुंच पुलिस ने मृत संजय पासवान का शौ बरामद कर लिया।

प्रशासनिक विभाग से मिली जानकारी

वहीं अब अगर इस घटना के संदर्भ में प्रशासनिक विभाग की तरफ से मिली जानकारी कि बात करें तो, 1 जनवरी को नए साल का जस्न मनाने के लिए आयोजित किए गए पार्टी के दौरान संजय पासवान की हत्या (Sanjay Paswan Murder) हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्या का आरोप भरखरा गांव निवासी सर्वानंद उपाध्याय पर लगा है। एक अधीकारी ने बताया कि ने मृत संजय पासवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अधीकारी ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट का निशान है। ऐसे में यह प्रतित होता है कि मृत व्यक्ति की हत्या, किसी वजनदार सामान से उसके सिर पर वार कर किया गया है।

घटना में राजनीतिक लोग भी हैं शामिल

आपको बता दे कि इसी हत्या के विरोध में, संजय पासवान के परिजनों ने उनके शव के साथ बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बहर हाल प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। वह मृत व्यक्ति के परिजन उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में संजय की पत्नी का कहना है कि उन्हें घर से बुलाक मार दिया गया है। वही संजय के परिजनों ने इस घटना में कुछ राजनीतिक लोगों के शामिल होने की भी बात कही है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *