बक्सर में बदला SP Office का ठिकाना, DIG सत्य प्रकाश ने किया नये कार्यालय भवन का उद्घाटन

New Buxar SP Office Innaugration by DIG
1 min read

Buxar SP Office: बक्सर जिले में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिस दौरान एसपी कार्यालय का स्थानांतरण किया गया। ऐसे में आपको बता दें कि अब पुलिस अधीक्षक (Buxar SP) का कार्यालय समाहरणालय के द्वितीय तल पर स्थापित कर दिया गया है। इस नये कार्यालय भवन का उद्घाटन शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सत्य प्रकाश ने किया।

बक्सर की ऋतु कुमारी ने देश का नाम किया रोशन, WoFA में हासिल किया दूसरा स्थान

Buxar SP Office के उद्घाटन में उपस्थित रहें ये अधिकारी

बता दें कि इस खास अवसर पर डीआईजी सत्य प्रकाश के साथ जिला पदाधिकारी (डीएम) अंशुल अग्रवाल, Buxar SP Subham Arya, उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार, डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी और मुख्यालय डीएसपी पंकज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

लंबे समय से सदर अनुमंडल कार्यालय में था SP Office

बक्सर जिले की स्थापना के समय से ही पुलिस अधीक्षक का कार्यालय सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर के एक भवन में संचालित हो रहा था। इसी कार्यालय से एसपी जिले की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की कमान संभालते थे। लेकिन बदलती जरूरतों और प्रशासनिक सुविधाओं को देखते हुए एसपी कार्यालय को समाहरणालय में स्थानांतरित किया गया है।

एक छत के नीचे प्रशासनिक सेवाओं की सुविधा

उद्घाटन के दौरान डीआईजी सत्य प्रकाश ने कहा कि Buxar SP Office के समाहरणालय में स्थानांतरित होने से आम जनता को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब डीएम और एसपी के कार्यालय एक ही छत के नीचे स्थित हैं, जिससे लोगों को इधर-उधर दौड़ने से छुटकारा मिलेगा। प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के त्वरित समाधान में भी इससे सहायता मिलेगी।

नये SP Office में DIG ने की बैठक

उद्घाटन के बाद DIG ने नये SP Office में ही पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में पुलिस महकमे के कार्यों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को कांडों के शीघ्र निष्पादन, विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

प्रगति यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

बैठक के पहले डीआईजी ने महदह स्थित पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 फरवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ रणनीति पर विचार-विमर्श किया और तय योजनाओं को समय पर अमल में लाने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक सुधार से सुगम सेवाओं की उम्मीद

जिले में SP Office के स्थानांतरण को प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। समाहरणालय में DM और SP कार्यालय की स्थापना से जनता को एक ही स्थान पर त्वरित प्रशासनिक सेवाएं मिलने की उम्मीद है। जिससे समय की बचत के साथ, शिकायत निवारण प्रक्रिया भी तेज हो सकेगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में भी सुधार की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से जिले की कानून व्यवस्था बेहतर होगी और प्रशासनिक समन्वय मजबूत होगा, जिससे जनता को अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा का अनुभव मिलेगा।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर में बदला SP Office का ठिकाना, DIG सत्य प्रकाश ने किया नये कार्यालय भवन का उद्घाटन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *