Buxar News: त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस का बड़ा कदम, 250 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई, थाने में गुंडा परेड

Gunda Parade in Buxar
1 min read

Gunda Parade Buxar: जैसा की आने वाले दिनों में शब-ए-बरात, महाशिवरात्रि और रविदास पूजा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होने वाले हैं। ऐसे में इन त्योहारों को लेकर, प्रशासन भी अब पूरी तरह सतर्क हो चुका है। दरसल लोगों की सुरक्षा और इन त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

बक्सर में बदला SP Office का ठिकाना, DIG सत्य प्रकाश ने किया नये कार्यालय भवन का उद्घाटन

Gunda Parade Buxar: शांति व्यवस्था के लिए थाने में गुंडा परेड

राजपुर थाना परिसर में रविवार को पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत सिंह की निगरानी में अपराधियों की Gunda Parade आयोजित की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मारपीट, दहशत फैलाने और अन्य अपराधों में संलिप्त लोगों को नोटिस जारी कर बुलाया गया था। थाने में उनकी शारीरिक जांच के बाद बांड पर हस्ताक्षर करवाए गए। पुलिस प्रशासन का यह कदम कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही स्थानीय जनता के बीच सुरक्षा का संदेश देने के लिए उठाया गया।

गुंडा एक्ट के तहत अपराधियों पर सख्ती

थाना अध्यक्ष के अनुसार पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत पहले से चिह्नित अपराधियों की नई सूची तैयार की है। इसमें जुआरी, शराबी और भूमि विवाद करने वाले लोगों को वर्गीकृत किया गया है। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार बुजुर्ग और असक्षम अपराधियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। साथ ही नए अपराधियों की सूची जिला मुख्यालय भेजी गई है, जो अनुमोदन के बाद सार्वजनिक होगी। आगामी त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने का आग्रह किया है।

बक्सर की ऋतु कुमारी ने देश का नाम किया रोशन, WoFA में हासिल किया दूसरा स्थान

Buxar News: 250 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए 250 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की। इस धारा के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जाती है जिनसे शांति भंग होने की आशंका होती है। अभियान के दौरान SI अनिशा भारती, वशिष्ठ नारायण यादव, ASI पंकज पंडित, अनिल कुमार और एसआई सुनील कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इसके अलावा नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

त्योहारों के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया है। बताया गया है कि त्योहारों के दौरान, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखेगा। प्रसासन ने नागरिकों को अफवाहों से बचने और सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करने की सलाह दी है। प्रसासनिक अधिकारियों का मानना है कि जनता के सहयोग से, त्योहारों का शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar News: त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस का बड़ा कदम, 250 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई, थाने में गुंडा परेड”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *